भील समाज द्वारा निकाला रामदेव जी का जुलूस
आकोला । शंकर जाट । निकटवर्ती गांव चोरवड़ी में भील समाज द्वारा बाबा रामदेव जयंती पर बाबा रामदेव जी का जुलूस निकाला गया । जिसमें मुख्य अतिथि भूपालसागर प्रधान हेमेंद्र सिंह राणावत व अध्यक्षता श्रीमान सरपंच प्रतिनिधि ग्राम पंचायत चोरवड़ी दिनेश चंद्र मेनारिया व विशिष्ट अतिथि पूर्व सरपंच एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य चुन्नीलाल भील रहें । इस कार्यक्रम का संचालन दशरथ मेनारिया ने किया । प्रधान हेमेंद्र सिंह राणावत ने ग्राम चौरवडी में बाबा रामदेव मंदिर पर खुला बरामदा निर्माण हेतु तीन लाख रुपए की घोषणा की। सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन भील समाज के नवयुवकों के द्वारा किया गया । आपको ज्ञात होगा कि कुछ दिनों पूर्व कुछ चैनलों व समाचार पत्रों ने अपनी लोकप्रियता बढ़ाने के चक्कर में इसी गांव की घटना को लेकर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली खबरों को प्रकाशित किया था। यह आयोजन उसी बात का जवाब मान सकते है क्योंकि यह आयोजन भील समाज द्वारा आयोजित होने पर भी गांव के सभी जाति के लोगो ने इसमें बढ़ चढ़कर भाग लिया ।

