IPS कृष्ण कुमार बिश्नोई और IPS अंशिका वर्मा काफी दिनों बाद अपने पैतृक घर धोरीमन्ना पहुंचे, जहां फार्म हाउस पर उनका गर्मजोशी से आत्मीय स्वागत किया गया।
संभल के पूर्व पुलिस अधीक्षक एवं वर्तमान बिजनौर एसपी आईपीएस कृष्ण कुमार बिश्नोई और बरेली की अपर पुलिस अधीक्षक (एसपी साउथ) आईपीएस अंशिका वर्मा अपनी व्यस्त प्रशासनिक जिम्मेदारियों के बीच समय निकालकर राजस्थान के बालोतरा जिले स्थित अपने गृह क्षेत्र धोरीमन्ना पहुंचे। अपने निज निवास पहुंचने के साथ ही दोनों अधिकारी धोरीमन्ना स्थित फार्म हाउस पर भी पधारे, जहां स्थानीय लोगों और परिचितों द्वारा उनका आत्मीय अभिनंदन किया गया।
2018 बैच के आईपीएस अधिकारी कृष्ण कुमार बिश्नोई मूल रूप से धोरीमन्ना (जिला बालोतरा) के निवासी हैं, जबकि 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी अंशिका वर्मा उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखती हैं। मार्च 2026 में विवाह बंधन में बंधने के बाद यह चर्चित आईपीएस दंपती अपनी सख्त कार्यशैली और प्रशासनिक फैसलों को लेकर लगातार सुर्खियों में रहता है, ऐसे में काफी समय बाद अपने पैतृक क्षेत्र पहुंचने पर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
#IPSKKBishnoi #IPSAnshikaVerma #Dhorimanna #Balotra #Rajasthan #Sambhal #BijnorPolice #BareillyPolice #UPPolice