#कोटा……
राजस्थान के कोटा में पति-पत्नी के रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है।
जहां एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या कर दी। जांच में सामने आया है कि महिला के दूसरे मर्द के साथ अवैध संबंध थे। लेकिन, जब पत्नी के प्यार में पति रोड़ा बना तो उसे रास्ते से हटाने की प्लानिंग बनाई। इसके बाद शादीशुदा महिला ने रात में अपने प्रेमी को घर पर बुलाया और फिर पति को मौत के घाट उतार दिया।
हत्याकांड का यह मामला कोटा के आरके पुरम थाना क्षेत्र के आंवली रोजड़ी का है। सेवानिवृत्त फौजी मनोज कुमार शर्मा की गुरुवार देर रात उसकी पत्नी दीपिका और उसके दो साथियों ने गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के समय दंपती के दोनों बच्चे घर पर ही मौजूद थे।
हत्या के बाद मौत को सामान्य दर्शाते हुए अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी। तभी पिता ने आशंका जताई की उसके बेटे की हत्या हुई है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने अंतिम संस्कार रुकवाया और शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। वहीं, जांच में जुटी पुलिस ने पत्नी दीपिका को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो हैरान कर देने वाला खुलासा सामने आया।मृतक मनोज की पत्नी दीपिका के कोटा के खेड़ली फाटक निवासी देवेश से अवैध संबंध थे। 30 अप्रेल की रात देवेश अपने दोस्त के साथ मनोज के घर आया था। जहां पर उसने मनोज के साथ बैठकर शराब पार्टी की। इसी दौरान देवेश और मनोज के बीच बहस हो गई। मामला इतना गरमाया कि प्रेमी देवेश ने अपने दोस्त के साथ मिलकर मनोज की हत्या कर दी। इस दौरान पत्नी सब देखती रही। पत्नी अभी पुलिस हिरासत में है। पुलिस अभी दोनों फरार आरोपियों तलाश में जुटी हुई है। पत्नी दीपिका का आरोप है कि पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। घटना वाली रात भी मनोज ने झगड़ा किया था।
शातिर पत्नी ने सुबह उठते ही शुरु की अंतिम संस्कार की तैयारी
पत्नी इतनी शातिर थी कि उसने अपने 14 साल के बेटे और 12 साल की बेटी को भी इसकी खबर नहीं लगने दी कि उनके पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे। वारदात से पहले ही पत्नी ने दोनों बच्चों को सोने के लिए ऊपर वाले कमरे में भेज दिया। इसके बाद प्रेमी के साथ मिलकर अपने की पति को मौत के घाट उतार दिया। अगले दिन सुबह अंतिम संस्कार की तैयारी कर शव को जल्दी श्मशान घाट ले जाने की कोशिश की गई। लेकिन, मनोज के पिता की आशंका से बहू की करतूत सामने आ गई।
5 साल से कोटा में रह रहे थे मनोज शर्मा
सिटी एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि सेवानिवृत्त फौजी मनोज कुमार शर्मा मूल रूप से अजमेर जिले के किशनगढ़ के रहने वाले थे। वे आर्मी में क्लर्क थे और 5 साल पहले ही रिटायर हुए थे। तभी से वे अपने परिवार के साथ कोटा के आवली रोझड़ी में रह रहे थे। वे वर्तमान में बिजली विभाग में क्लर्क काम कर रहे थे।

