तालाब में नहाने गए बच्चे डूबे, 5 की मौत
चित्तौड़गढ़ के मंगलवाड़ क्षेत्र में 8 बच्चे घर से तालाब में नहाने निकले थे। इसमें से 5 डूब गए। आनन-फानन गांव वाले बच्चों को पानी से निकालकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एक साथ 5 शवों को देख पूरे इलाके में मातम पसर गया है। क्षेत्र का संपूर्ण प्रशासन पहुंचा मौके पर । एसडीएम ने मुख्यमंत्री सहायता कोष से प्रत्येक बच्चे की मौत पर एक एक लाख रुपए देने का किया ऐलान..
चित्तौड़गढ़ से अमूल्य रत्न न्यूज़ के लिए शंकर जाट की रिपोर्ट…✒️

