
मनोज कुमार सिंह
जीवन परिचय
मनोज कुमार सिंह का जन्म एक साधारण किसान परिवार में ग्राम छपरा सुल्तान पुर आजमगढ़ में 01 – 07 -1972 में हुआ।
दादा स्वर्गीय श्री रामा सिंह ने खेती-किसानी के साथ -साथ बैलगाड़ी चलाकर परिवार का पालन-पोषण किया।
मनोज कुमार सिंह के पिता स्वर्गीय श्री विजयी सिंह अंग्रेजी और अर्थशास्त्र से स्नातक थे।
ए डी ओ रहे विजयी सिंह की गणना समाज के विद्वान लोगों में की जाती रही है।
माता श्रीमती गिरीजा सिंह धार्मिक प्रवृत्ति की आदर्श गृहणी है।
मनोज कुमार सिंह की प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा पैतृक गांव छपरा सुल्तान पुर आजमगढ़ में हूई।
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की शिक्षा सर्वोदय इंटर कॉलेज घोसी मऊ में हूई।
इसके उपरांत पूरब के आक्सफोर्ड इलाहाबाद विश्वविद्यालय इलाहाबाद से स्नातक और परास्नातक की शिक्षा प्राप्त किया।
इस दौरान छात्र आंदोलन और छात्र राजनीति से जुड़े रहे।
वर्ष 1995 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ में कार्यकारिणी सदस्य चुने गये।
विगत अट्ठारह वर्षो से अध्यापन कार्य कर रहे हैं।
अध्यापन कार्य करते हुए हिन्दी साहित्य की विविध विधाओं में कलम चलाते हैं।
जनहित इंडिया, आजाद पत्र, स्वतंत्र भारत, जन बिंदु, पूर्वांचल प्रखर, मधुबन क्रांति, पूर्वांचल धारा में लेख प्रकाशित होते रहते हैं।
सोशल मीडिया के अनेक साहित्यिक मंचो से मनोज कुमार सिंह की रचनाएं सम्मानित हो चुकी है।
चारू काव्यांगन मंच द्वारा लखनऊ पुस्तक मेले में मनोज कुमार सिंह को सम्मानित किया किया जा चुका है।
इसके अतिरिक्त इंकलाब प्रकाशन, अनामिका साहित्यिक मंच द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है।
लखनऊ से प्रकाशित मशहूर मासिक पत्रिका कर्मश्री में उप सम्पादक पद पर कार्यरत मनोज कुमार सिंह शब्दों की आत्मा, ई विथिका इत्यादि पत्रिकाओं के संपादक मंडल में शामिल हैं।
भुजौटी मऊ स्थित राहुल सांकृत्यायन सभागार में होने वाले नियमित कार्यक्रमों में देश के मशहूर साहित्यकारो के मंच साझा कर चुके हैं।