महराजगंज,जब हमें 1947 में आजादी मिली तब देश को सिर्फ अंग्रेजों के गुलामी से छुटकारा मिला था। उस वक्त हमारे देश के पास संविधान नहीं था मतलब कुछ ऐसे बुनियादी नियम जिनका पालन नागरिकों और सरकार, दोनों को करना होता है। ऐसे सभी नियमों का सम्मिलित रूप संविधान कहलाता है। जो भारत के पास आजादी के बाद तीन सालों तक नहीं था। साल 1950 में भारत को अपना संविधान मिला।,
भारत में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस साल देश अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाया है। सात दशक से अधिक समय हो चुका है जब 1950 में हमारे देश में संविधान लागू हुआ और भारत एक गणतंत्र देश बना। इस बार भारत अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाने की तैयारी किया।
हर साल इस दिन को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। सभी देशवासियों के लिए यह दिन बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन के आयोजन में नई दिल्ली में कर्तव्य पथ (पूर्व में राजपथ) एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इस दिन कर्तव्य पथ पर परेड होती है, तीनों सेनाएं मार्च करती हैं और सैन्य उपकरणों के प्रदर्शन प्रदर्शित किए जाते हैं। हर साल इस दिन के आयोजन के लिए एक मुख्य अथिति को निमंत्रित किया जाता है। इस साल गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हों के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन शामिल हुए।
रिपोर्टर कैलाश सिंह महराजगंज