
महराजगंज,सदर ब्लॉक दरौली ग्राम सभा पंचायत भवन पर प्रधान पति रमाकांत के द्वारा झंडारोहण किया गया।इसी बीच जनार्दन वर्मा ने बताया कि भारत 26 जनवरी 2024 को अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। सिंपल भाषा में समझें तो इस दिन 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान अपनाया गया था और भारत गणतंत्र बना था।गणतंत्र दिवस 2024 परेड की थीम ‘विकसित भारत’ और ‘भारत – लोकतंत्र की मातृका’ है, जो लोकतंत्र के पोषक के रूप में भारत की भूमिका पर जोर देती है।बहुरूपदर्शक विविधता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक भारत अपने संविधान और राष्ट्र के एक संप्रभु गणराज्य में परिवर्तन की 75वीं वर्षगांठ मनाएगा। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 1950 को भारत के संविधान को अपनाने की याद दिलाता है ।15 अगस्त, 1947 को भारत को स्वतंत्र राष्ट्र का दर्जा मिल गया था।हालांकि, लगभग तीन साल बाद 26 जनवरी, 1950 को संविधान को अपनाने के साथ भारत ने खुद को एक संप्रभु, लोकतांत्रिक और गणतंत्र राज्य घोषित किया. इसी दिन को तब से गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।इस कार्यक्रम में रामप्रीत वर्मा,रामदेव, अनिल जायसवाल,घनश्याम जयसवाल, दिलजान, आदि समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर कैलाश सिंह महराजगंज