*🙏🇮🇳सभी भारतवासियों से सादर सविनय निवेदन है कि देश व प्रदेश में शांति व्यवस्था बनाए रखने में केंद्र व राज्य सरकारों की मदद करें। अपने आसपास घटित होने वाली किसी भी अप्रिय घटना अथवा सूचना प्राप्त होने पर, बेझिझक होकर, अपने नजदीकी थाने अथवा पुलिस स्टेशन में या डायल – 112 नंबर पर तत्काल सूचना प्रदान करें। ऐसी किसी भी बातचीत की रिकॉर्डिंग करें, वीडियो बनाएं और वह उपरोक्त को शेयर करें। देश में उपद्रव, अशांति, अराजकता फैलाने और माहौल बिगाड़ने वालों को तत्काल सबक सिखाया जाएगा। भारत में अपना शस्त्र लाइसेंस रखने वालों को भी, हर्ष फायरिंग करने पर रोक लगी हुई है। ये पाकिस्तान या बांग्लादेश नहीं है, जहां पर आतंकवादी खुलेआम अपने शस्त्रों का प्रदर्शन करते हैं। सभी भारतवासी सचेत रहे, स्वयं को और अपने परिजनों को सुरक्षित रखने के लिए सदैव सतर्क रहें। सभी भारतवासी आपस में इन लड़ाई झगड़ों के चक्कर में न पड़कर, सभी देशवासियों को प्रेमपूर्वक शामिल करते हुए, अपने नए-नए उद्योगों की स्थापना करें। आपसी झगड़ों में पड़कर हम सभी बर्बाद हो जायेंगे। प्रतिदिन नए-नए उद्योगों का निर्माण करके, हम आर्थिक रूप से मजबूत होंगे और देश को भी आर्थिक मजबूती प्रदान करें। युद्ध किसी समस्या का हल नहीं है। युद्ध से दूरी बनाएं। एक दूसरे से भी सदैव सतर्क रहें । जिससे कोई भी आपको या आपके परिजनों को भविष्य में कभी कोई चोट न पहुंचा पाए। अगर विश्व में भारत का परचम लहराना है, तो हमको उद्योग लगाने होंगे। हर महंगी से महंगी वस्तु भी हमें सस्ती लगेगी, बस हमारी आर्थिक स्थिति मजबूत होनी चाहिए। यह फैसला हम सभी देशवासियों पर निर्भर करता है। जिसको देश में अशांति ओर अस्थिरता पसंद हो, वह इसको भी आजमा ले, अगर अपने भविष्य और बच्चों की चिंता हो, वह अपने-अपने उद्योगों को लगा ले। मैं देश में अशांति फैलाने वालों का बिल्कुल भी पक्षधर नहीं हूं। अधर्म का साथ देने वालों का हाल, कौरवों के सर्वनाश के समान होना है। धर्म के मार्ग पर चलें। कोई भी धर्म हमें अधर्म और असत्य के मार्ग पर चलने की शिक्षा नहीं देता है। किसी ने सच ही कहा है- इस दुनिया में हमारी सबसे बड़ी पूंजी प्रेम ही है। जिस व्यक्ति पर से विश्वास उठ जाता है, या किसी की नजरों से गिर जाता है, तो वह व्यक्ति जीवित रहते हुए भी, मृत व्यक्ति के समान होता है। आपस में हमारा एक-दूसरे से विश्वास कभी खत्म नहीं होना चाहिए। हम सभी भारतवासी है। भारत से ही हमारा अस्तित्व है। विश्व समुदाय हमारे कुटुंब यानी परिवार के समान है। हमारी देश विरोधी हरकतों की वजह से, विश्व में हमें कभी सम्मान नहीं मिलेगा। आज भारत के नागरिक, जो विदेशी धरती पर निवास कर रहे हैं। उनका सिर गर्व से ऊंचा है। आज भारतीयों को विश्व समुदाय में भरपूर सम्मान मिल रहा है। पूरा विश्व भारत ओर भारतवासियों की ओर विश्वास की दृष्टि रखता है। मेरा लक्ष्य सर्वप्रथम भारत को 🏆सोने की चिड़िया🏆 बनाने का है। 🤝हम सभी भारतवासी ही इसका आधार है।🤝 भारत की जनता ही भारत की सबसे बड़ी ताकत है। आओ सभी भारतवासी आपस में मिलकर, अपना-अपना उद्योग स्थापित करें। भारत को समृद्ध ओर सक्षम बनाएं। 🇮🇳वसुधैव कुटुंबकम् 🇮🇳🙏🇮🇳🤝जय हिन्द – जय भारत।🤝🇮🇳🙏विमल कुमार बिश्नोई एडवोकेट🇮🇳, 🇮🇳संस्थापक🇮🇳 🇮🇳राष्ट्रीय🇮🇳 🇮🇳अध्यक्ष🇮🇳 – 🇮🇳अंतर्राष्ट्रीय स्वर्ण कांग्रेस पार्टी🇮🇳 / 🇮🇳विश्नोई स्वर्ण आश्रम ट्रस्ट🇮🇳 / 🇮🇳विश्नोई व्यापार उद्योग🇮🇳*