
सम्पादकीय
✍🏾जगदीश सिंह सम्पादक✍🏾
सारा लहू बदन का जमी को पिला दिया।
हम पर वतन का कर्ज था हमने निभा दिया
आजादी के बाद से तमाम प्रधान मन्त्री इस देश की गद्दी पर बैठकर देश की रखवाली करते देश के लिए अहम किरदार निभाते रहे जिसका जैसा वक्त था वैसा उन्होंने देश हित में काम किया। संसाधन बिहीन देश का परिवेश आधुनिकता की चकाचौंध से काफी दूर था जब सारी दुनियां सूचना जनक्रांति का उद्घोष कर अपने को सम्बृधि शाली होने का अहसास करा रही थी ऐसे में भारत एक दुसरे देश का मोहताज बनकर देखता रहता था।
प्रभाव शाली ब्यकतित्व के धनी एक ऐसे प्रधान मन्त्री का इस देश में उदय हुआ जो चमकता सितारा बनकर दुनियां के फलक पर महज चन्द दिनो में कामयाबी का परचम बुलन्द कर दिया।नूरानी चेहरा, ललाट पर दमकती आभा मुस्कराती शख्सियत के बादशाह,मस्तक पर टीका हिन्दुत्व की निशानी खाटी हिन्दुस्तानी होने का गौरव लिए सद्भावना की मिसाल बाणी में वाकपटुता का कमाल धमाल मचा दिया।
जरा गौर करे भारत में सूचना क्रांति और पंचायती राज की स्थापना करके जिस मुकाम पर देश को उन्होंने स्थापित किया उसका तोड़ आज तक किसी ने नहीं निकाल पाया। जन जन ब्यापी सोच गरीब असहाय लाचार के आंसू पोंछने का संकल्प गांव के विकाश का सपना भ्रष्टाचार पर नियन्त्रण के लिए प्रभावी कार्रवाई की सोच उदार वादी नीति मिलन सार स्वभाव, अद्भूत प्रतिभा के धनी स्व- राजीव गांधी जी की आज जयंती पर पूरा देश शोक मग्न है।यह तो आनी जानी दुनियां है मगर अल्प काल में कमाल का काम करके इतिहास में स्थाईत्व कायम करने वाले होनहार प्रधान मन्त्री राजीव गांधी जी के नाम पर देश का बच्चा बच्चा नतमस्तक हो जाता है!
आज पंचायती राज की लहलहाती फुलवारी में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले देश वासियों की तकदीर का सितारा चमका रहा है!
गरीब मजदूर अब गांव में ही रोजगार पाकर खुश हैं।।पंचायती राज के जनक,भारत रत्न पूर्व प्रधान मंत्री स्व श्री राजीव गांधी जी की जयंती पर राष्टीय पत्रकार संघ भारत श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं।
सादर नमन, विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है,🕉️🙏🏾🙏🏾
संपादकीय