मुड़िला चौधरी के अजीत सिंह ने बेटे आयुष्मान के जन्मदिन पर बच्चों में बाटा मास्क और सेनेटाइजर महराजगंज:परतावल विकास खंड अंतर्गत स्थित दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज प्रयागनगर भैंसा में गुरुवार नौ अगस्त का दिन बेहद खास रहा।इस दिन पनियरा विकास खंड के मुड़ीला चौधरी निवासी एवं विद्यालय की छठवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र भैया आयुष्मान का जन्मदिन था। जन्मदिन को अनूठे तरीके से मनाने हेतु आयुष्मान की माता सरिता देवी एवं पिता अजीत सिंह बिना केक व मोमबत्ती के महज सेनेटाइजर से भरी एक बड़ी पेटी और मास्क को लेकर बेटे के विद्यालय पहुंचे और स्कूली बच्चों में निश्शुल्क 200 सेनेटाइजर की भरी बोतल और मास्क बांट अपने बेटे के जन्मदिन को यादगार बना दिया। सेनेटाइजर पाकर बच्चे खुश हुए और ‘हाथ धोना जरूरी,दो गज दूरी ,मास्क जरूरी आदि का नारा बुलंद किया तथा कोरोना को जड़ से भगाने का संकल्प और तालियां बजाकर जन्मदिन मुबारक कहा ।इस मौके पर विद्यालय के प्रवंधक जितेंद्र मिश्र सहित रमेशचंद पटेल,शैलेश गुप्त,रामसूरत यादव, राजेन्द्र कुमार,,प्रदीप वर्मा,राहुल जायसवाल, अश्विनी गुप्ता,राजेश कुमार तिवारी, आर त्रिपाठी,विशाल यादव, उषा सिंह, शालिनी सिंह, सुष्मिता गौतम आदि शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद थीं।