नवीन शाह ने बीए अंतिम वर्ष वार्षिक परीक्षा में 1800में1174अंक प्राप्त कर विद्यालय के बने टापर
अंतिम वर्ष में नवीन ने 427, गुड़िया426,काजल 425अंक प्राप्त की।
महराजगंज परतावल ब्लाक अंतर्गत पंडित काशी प्रसाद दीक्षित शिक्षण एवं प्रशिक्षण स्नातकोत्तर महाविद्यालय पकड़ी दीक्षित के बीए तृतीय वर्ष के छात्र नवीन शाह ने 1800में1174अंक प्राप्त कर विद्यालय के टापर बने।इस वर्ष बीए तृतीय वर्ष में 427अंक प्राप्त किया
इसी विद्यालय के छात्र संजीव मित्तल ने 1106 गुड़िया कश्यप ने 1095अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रही। गुड़िया ने अंतिम वर्ष में 426अंक प्राप्त किया।काजल सैनी ने 425अंक प्राप्त किया।
परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा।
विद्यालय के प्रबंध निदेशक अजय कुमार दीक्षित ने छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस दौरान विद्यालय के संरक्षक डा.अजय कुमार पांडेय, डी एल एड के प्रबंधक विवेक दीक्षित
एन डी एम एकेडमी के प्रबंधक आशीष दीक्षित, प्राचार्य योगेश कुमार दुबे,हैपी सिंह,मदन प्रसाद,दीपक मणि त्रिपाठी, धर्मेंद्र पटेल, साधुशरण दीक्षित पैरामेडिकल इंस्टिट्यूट के विभागाध्यक्ष सुशील शुक्ल, बृजेश्वर सिंह, मनोज गौड़,अजय कुमार यादव,आशीष, अमित यादव आदि शिक्षक उपस्थित रहे

