लखनऊ के विकास नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब टाउन हॉल होटल के एक कमरे से गोरखपुर पुलिस के 25 वर्षीय सिपाही अंकित सिंह का शव बरामद हुआ।
अंकित सिंह गोरखपुर के कैंपियरगंज थाने में तैनात थे और बताया जा रहा है कि रविवार को सरकारी काम से लखनऊ पहुंचे थे। होटल में उनके साथ एक साथी के भी ठहरने की बात सामने आई है।
कमरे में शव मिलने की सूचना पर विकास नगर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कमरे की जांच कर जरूरी साक्ष्य जुटाए, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
परिजनों की ओर से मामले की गहराई से जांच की मांग की गई है। रिश्ते के बहनोई दिग्विजय सिंह ने होटल में साथ मौजूद साथी से पूछताछ की मांग उठाई है।
अंकित वर्ष 2025 बैच के सिपाही थे और परिवार के इकलौते बेटे बताए जा रहे हैं। उनके पिता का कुछ समय पहले निधन हो चुका है। वह अपनी मां आशा देवी के साथ रहते थे।
अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
Lucknow Gorakhpur Campierganj upp

