*शिक्षक दिवस: बेसिक शिक्षा के 20 शिक्षकों को मिला शिक्षक सम्मान*
सुलतानपुर। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, सदर विधायक राज बाबू उपाध्याय, जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह ने की।
समर्पण, नवाचार, एवं शिक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले बेसिक शिक्षा विभाग के 20 शिक्षकों को सम्मानित किया गया जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने सभी शिक्षकों को सम्मानित करते हुए उज्वल भविष्य की शुभकामनाए दी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित भव्य समारोह में जनपद सुल्तानपुर में पूर्व माध्यमिक विद्यालय साढापुर के सत्येंद्र कुमार सिंह को उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया जिसका सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया।
शिक्षकों को संबोधित करते हुए सदर विधायक राज बाबू उपाध्याय ने बच्चों में अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए शिक्षकों को तकनीक के उपयोग का महत्व गिनाया। भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने शिक्षित प्रदेश से समर्थ प्रदेश और आत्मनिर्भर भारत से विकसित भारत बनाने में शिक्षकों की भूमिका बताई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं।
बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के साथ ही उनके अंदर संस्कार, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी शिक्षकों की जिम्मेदारी है।
उन्होंने यह भी कहा कि बेहतर काम करने वाले शिक्षकों का सम्मान दूसरे शिक्षकों को भी प्रेरणा देता है और विद्यालयों में शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने में मदद करता है।
बीएसए ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया।
इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक सूर्य प्रताप सिंह, जिला सूचना अधिकारी धीरेंद्र यादव, एडीआईओएस जटा शंकर यादव, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष संतोष सिंह, दिलीप पांडे, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला अध्यक्ष अशोक सिंह, शिक्षामित्र संघ के बृजेश पांडेय, दिनेश चंद्रा और सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे।
*20 शिक्षकों को उत्कृष्ट कार्य के लिया किया गया सम्मानित*
जनपद के 20 शिक्षकों उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। नगर क्षेत्र के लालजी राव, धनपतगंज ब्लॉक के जितेंद्र कुमार मौर्य, भदैया ब्लॉक के हरीश चंद्र विश्वकर्मा, वंदना यादव, दुबेपुर ब्लॉक से संदीप सिंह, स्पेशल एजुकेटर जयप्रकाश, अभयराज वर्मा, अंजना तिवारी, कस्तूरबा की मनोज सिंह, पूनम, राम प्रकाश मिश्रा,कायाकल्प कार्य के लिए सुमन पांडे, अखिलेश कुमार वर्मा, स्काउट गाइड में आभा गुप्ता, राम निरंजन, सर्वाधिक नामांकन में शिव सहाय पाण्डेय, ब्रिज किशोर तिवारी, राजकुमार, मनीषा, बिना सिंह को सम्मानित किया गया।

