जन्मदिन पर पेड़ लगाएं पर्यावरण बचाएं
राष्ट्रीय सनातन संघ RSS के राष्ट्रीय नियुक्ति प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष विकास कुमार जी ने सभी से अपील किया
अभी कुछ समय पहले कोरोनाकाल मे ऑक्सीजन की अत्यधिक कमी हुई जो लोग प्रभावित हुए वह कहीं बरगद,पीपल,आम के पेड़ के नीचे बैठे उनको शायद आराम मिला हो लेकिन उस समय पेड़ों की उपयोगिता का महत्व समझ आया होगा।।
अब आगे के लिये शायद यह बीमारी चेतावनी दे गई हो कि बृक्ष के बिना जीवन सुरक्षित नही है।
कुछ लोगों ने बाद में कुछ समय पेड़ लगाए लेकिन अब वही बात लोग फिर भूल गए हैं क्योंकि आपत्ति में ही सब कुछ याद आता है।।
दुख में सुमिरन सब करें,सुख में करे न कोई।
जो सुख में सुमिरन करे,तो दुख काहे को होई।।
आप सभी लोग त्योहारों पर घर मे मांगलिक कार्यों पर जन्मदिन पर एक बृक्ष अवश्य लगाएं और कुछ समय उसका पोषण करें।।

