“बेटी को 16 महीने से दूध पिला रही हूँ, लेकिन पति को मेरी मेहनत नहीं, सिर्फ मेरा बढ़ा हुआ वजन दिखाई देता है…” 💔
मेरे पति अक्सर कहते हैं, “तुम कितनी मोटी हो गई हो, अब बिल्कुल अच्छी नहीं लगती।
हर समय कुछ न कुछ खाती रहती हो।
ऐसे ही खाती रही तो और मोटी हो जाओगी।”
कभी-कभी तो हँसते हुए भैंस तक बोल देते हैं।
मैं बाहर से चुप रहती हूँ।
लेकिन अंदर से जाने कितनी बार टूट जाती हूँ।
मेरी बेटी 16 महीने की है और अभी भी breastfeeding करती है।
उसे भूख लगे तो माँ चाहिए, नींद आए तो माँ चाहिए, रात में नींद खुले तो माँ चाहिए।
कई बार पेट भरने के बाद भी वो सिर्फ सुकून के लिए मेरा दूध पीना चाहती है।
मैं हर बार उसे अपने सीने से लगा लेती हूँ।
लेकिन शायद किसी को यह नहीं दिखता कि इस सबके बीच मेरा शरीर कितना थक चुका है।
मुझे बहुत भूख लगती है…….
मेरा वजन काफी बढ़ गया है।
रात की नींद का कोई भरोसा नहीं।
कभी बेटी जल्दी सो जाती है तो कभी रात के 3 बजे तक जागती रहती है।
पूरे दिन बच्ची को संभालना, घर का काम करना और रात में फिर उसकी देखभाल करना……….
यही मेरी जिंदगी बन गई है।
बाल बहुत झड़ रहे हैं, आँखों के नीचे गड्ढे पड़ गए हैं, चेहरे पर हमेशा थकान रहती है और शरीर में दर्द बना रहता है।
लेकिन किसी को ये सब दिखाई नहीं देता।
सबको सिर्फ मेरा बढ़ा हुआ वजन दिखाई देता है।
मैं भी जानती हूँ कि मेरा वजन बढ़ गया है। मैं भी चाहती हूँ कि पहले जैसी फिट हो जाऊँ, अपने पुराने कपड़े पहनूँ और आईने में खुद को देखकर खुश होऊँ।
लेकिन क्या किसी को समझ नहीं आता कि माँ बनने के बाद एक औरत की जिंदगी कितनी बदल जाती है?
मुझे अपने पति से यह उम्मीद नहीं कि वो मेरे बढ़े हुए वजन को देखकर झूठी तारीफ करें।
बस इतना चाहती हूँ कि……..
कभी मेरी मेहनत भी देखें।
जब मैं खाना खाऊँ तो यह न कहें कि फिर खा रही हो…..
बल्कि कभी प्यार से पूछ लें कि भूख लगी है क्या?
जब मैं थकी हुई दिखूँ तो यह न कहें कि कितनी खराब लगने लगी हो, बल्कि एक बार कह दें कि तुम आराम करो, आज बेटी को मैं संभाल लूँगा।
मैं माँ बनने के बाद बदल गई हूँ, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि मैं बदसूरत हो गई हूँ। मेरा शरीर बदला है, मेरी जिम्मेदारियाँ बढ़ी हैं और मेरी नींद तक मेरी अपनी नहीं रही।
एक माँ को उसके बढ़े हुए वजन से मत आंकिए, कभी उसके पीछे छिपी थकान, त्याग और संघर्ष को भी समझिए।
पति से बस इतना कहना चाहती हूँ कि जिस औरत ने आपकी बेटी को 16 महीने से अपने सीने से लगाकर रखा है, कभी उसे भी प्यार से गले लगा लिया करो। उसे तानों से ज्यादा आपके साथ और सहयोग की जरूरत है। ❤️
यह मेरे एक फॉलोवर की कहानी है, जिन्होंने अपना दर्द मेरे साथ साझा किया है।

