पशु लदे पिकअप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
देवरिया: बरियारपुर पुलिस ने उदयपुरा मोड़ के समीप से पिकअप पर लदे पांच गोवंशीय पशुओं को बरामद किया। पकड़े गए दोनों पशु तस्करों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम व गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। न्यायिक अभिरक्षा में उन्हें जेल भेज दिया गया। तस्कर गोवंशीय पशुओं को बिहार ले जा रहे थे।
पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि उदयपुरा के समीप से एक वाहन पर पशु लादकर तस्कर गुजरने वाले हैं। ऐसे में वांछितों की गिरफ्तारी के लिए निकले थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ उदयपुरा के समीप घेराबंदी कर वाहन चेकिग शुरू कर दी। इस बीच एक पिकअप सामने से आता दिखाई दिया। पुलिस के नजदीक आने के बाद चालक भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने दौड़ा कर दो तस्करों को पकड़ लिया। पशु लदे पिकअप को कब्जे में ले लिया। गिरफ्तार दोनों तस्करों ने अपना नाम सुनील यादव पुत्र रविन्द्र यादव व योगेन्द्र यादव पुत्र झामलाल यादव निवासी खजुरिया थाना बरियारपुर देवरिया बताया। प्रभारी थानाध्यक्ष रामबदन चौहान ने कहा कि दो पशु तस्कर पकड़े गए। पांच पशुओं को बरामद किया गया है। वांछित की गिरफ्तारी के लिए जिले में चला अभियान चलाया जा रहा है।

