*जिलाधिकारी कार्यालय पहुची सैकड़ों की सँख्या में महिलाओं और पुरुषों ने बाढ़ प्रभावित होने के बावजूद भी सरकारी मदद ना मिलने का जिला प्रशासन और स्थानीय प्रधान पर लगाया आरोप* *रिपोर्ट – जयप्रकाश जायसवाल*
*अमूल्यरत्न न्यूज मंडल संवादाता गोरखपुर*
——————-
*जिलाधिकारी कार्यालय पहुची सैकड़ों की सँख्या में महिलाओं और पुरुषों ने बाढ़ प्रभावित होने के बावजूद भी सरकारी मदद ना मिलने का जिला प्रशासन और स्थानीय प्रधान पर लगाया आरोप*
*गिडा थाना क्षेत्र के पिपरौली ब्लाक अंतर्गत ग्राम बाधागाड़ा टोला डिगा के सैकड़ों महिला और पुरुष जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर अपनी फरियाद लेकर पहुचे।उनका आरोप था कि जिला प्रशासन और स्थानीय प्रधान उनकी कोई मदद नहीं कर रहे हैं बाढ़ प्रभावित होने के बावजूद भी हम लोगों में ना तो राशन ना अन्य सुविधाएं मुहैया कराई गई है हम लोगों की जिंदगी बस से बदतर हो चुकी है।हालांकि इन बाढ़ प्रभावित लोगों को सुध जिला प्रशासन कब लेगा यह समय बताएगा लेकिन इस समय बाढ़ प्रभावित लोग पूरी तरीके से खाने पीने के लिए परेशान हैं।इसलिए जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन इनकी जल्द से जल्द मदद करें।*