
*पूर्व मंत्री ने अधिकारियों संग किया बंधों का निरीक्षण, दिया निर्देश*
*गोरखपुर*/बड़हलगंज स्थानीय ब्लाक में राप्ती नदी पर स्थित बंधों का पूर्व मंत्री ने बाढ़ खंड के अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
गुरुवार को पूर्व मंत्री राजेश त्रिपाठी सिंचाई विभाग के जेई आरपी सिंह व बृजेश जायसवाल के साथ क्षेत्र के राप्ती नदी पर स्थित कंसासुर,खुटभार,ददरी, सेमरा,नवलपुर,आछीडीह आदि बंधों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से बंधों पर नजर रखने की बात कही। कहा कि इस समय बाढ़ का प्रकोप तेज है। पानी लगातार बढ़ रहा है। जिससे बंधों पर दबाव बनकर रिसाव होने लग रहा है। तमाम जगहों पर बंधे कट गए हैं। बंधों पर लगातार निगरानी हो जिससे की सुरक्षित रह सके। विनय कुमार तिवारी,आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी, यतींद्र नाथ त्रिपाठी, प्रशांत शाही
गंगा सागर शाही,अंगद निषाद, चण्डी शाही,जय प्रकाश शाही,रवि प्रताप सिंह, अजय सिंह, हरिओम सिंह, राजू सिंह जीत बहादुर सिंह, बबलू सिंह, नारद यादव मौजूद रहे।