
अनुसूचित जाति की बेसहारा वृद्ध वेवा अब किससे लगावे अपने न्याय की गुहार
जबकि वर्ग 6/2की जमीन में पुराना छप्पर का आशियाना दबंगो ने जलाकर राख कर दिया।
महराजगंज, परतावल ब्लाक से महज 2किलोमीटर दूर श्यामदेउरवा थाना अंतर्गत मामला सिरसिया उर्फ मलमलिया का अनुसूचित बस्ती वर्ग6/2की जमीन का है
बताते चले कि सहोदर देवी(70वर्षीय)वेवा चादबली की एक दिमाग से विछिप्त (35)वर्षीय बेटी है।प्रार्थिनी की अनुसूचित बस्ती में वर्ग 6/2 की जमीन जिसका खसरा न 159 तथा क्षेत्रफल0.2590 में मड़ई डालकर अपना रहने व खाने पीने के आशियाने में रहती है।
प्रार्थी के पास वारिश न होने के कारण गांव के 19/05/2022 08 बजे रात में कुछ दबंग लोग जमीन हड़पने के छक्कर में ग्राम प्रधान के इशारे व दबंगई के बल पर उजाड़े और जलाकर राख कर दिए
जिसमे प्रार्थी के खाने पीने व पहनने के वस्त्र लोहे के कुठले में रखा अनाज भी जलकर राख हो गया
।झोपड़ी जलने की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची तबतक झोपड़ी जल चुकी थी।
पुलिस बचाव के लिए प्रार्थिनी के मोबाइल से झोपड़ी जलने के वीडियो को मिटा दिया जिससे झोपड़ी फूंकने वालो का तस्वीर समाप्त हो गया
प्रार्थिनी का ऐसी जमीन पर न्यायालय सिविल जज अवर खण्ड महराजगंज वाद संख्या434/2022 में जमीन का नजरी नक्शा दाखिल है।
वादिनी के पति व उनके पूर्वजों के हक में निहित(सेटिल्ड)हस्व दफा9उ प्र जमींदारी विनाश एवं भूमिसुधार अधिनियम के तहत हो गई पूर्वज सहीत वादिनी के ससुर व पति आवासीय जमीन के स्वामी हो गए है।
अब उसी जमीन में वर्तमान प्रधान प्राथी के दरवाजे पर ग्राम सभा का जल निकास कर पानी बहवा रहा है जिसके प्रदुषण से बीमारी फैलने का डर हमेशा बना हुआ है।
प्रधान के द्वारा हमेशा जान माल का खतरा बना हुआ है।प्रार्थिनी घर जलने व जानमाल के बने खतरे की गुहार स्थनीय थाने पर ,पुलिस अधीक्षक को20/5/2022,सम्पूर्ण समाधान दिवस में 21/5/2022को दिया गया परन्तु अभी तक शासन प्रशासन से कोई सुनवाई नही हुई,मजे की बात यह है कि उसी के जमीन पर पुलिस का पहरा भी लग गया है।