
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बीजेपी कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री स्व.कल्याण सिंह को दी श्रंद्धांजलि
महाराजगज 31 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके जीवन पर प्रकाश डाला और उन्हें भगवान श्रीराम का भक्त बताया।जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें विधायक ज्ञानेंद्र सिंह समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान विधायक जयमंगल कन्नौजीया ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह सच्चे जनसेवक थे। उन्होंने हमेशा गरीबों और असहायों की मदद की। कार्यकर्ता उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लें।उन्हों ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के चले जाने से राजनीति के एक युग का अंत हो गया।स्वर्गीय कल्याण सिंह की पार्टी को शिखर पर पहुंचाने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रही है। जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास ने कहा कि भारतीय राजनीति के एक युग का अंत हो गया। पूर्व मुख्यमंत्री एक अच्छे प्रशासक रहे। उन्होंने हमेशा सिद्धांत और साहस का रास्ता चुना।उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प ले यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।इस अवसर पर जिला मंत्री बैजनाथ पटेल, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदर्श मंत्री कुर्सेद अंसारी, मण्डल अध्यक्ष दिलीप शर्मा, नगर अध्यक्ष राघवेंद्र मिश्र, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अंगद गुप्ता, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश वर्मा, अरविंद मौर्य, अजय पटेल, सूर्यनाथ शर्मा, राकेश अग्रहरी, दुर्गा मधेशिया के अलावा तमाम भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने अपने दिवंगत नेता को पुष्प अर्पित कर श्रधांजलि दी।