अम्बेडकर नगर में तबादला ‘फाइलों में कैद’! अकबरपुर कोतवाली के इंस्पेक्टर श्रीनिवास पांडेय 2 साल बाद भी पद पर कायम, आखिर क्यों नहीं बदल रहा प्रभार? उठे सवाल
अंबेडकरनगर जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है।
अकबरपुर कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर श्रीनिवास पांडेय का तबादला आदेश जारी हुए लगभग दो वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन वह अब भी उसी पद पर कार्यरत हैं।
इस देरी को लेकर विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।
सूत्रों के अनुसार, इंस्पेक्टर श्रीनिवास पांडेय का स्थानांतरण आदेश करीब दो साल पहले जारी हुआ था।
इसके बावजूद उनके पद पर बने रहने से कई तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं।
कुछ लोग इसे सत्ता के संरक्षण और पुलिस विभाग में उनके मजबूत नेटवर्क से जोड़कर देख रहे हैं।
जबकि कुछ इसे महज प्रशासनिक प्रक्रिया में देरी बता रहे हैं।
स्थानीय स्तर पर यह भी सवाल उठाया जा रहा है कि जिले में अन्य इंस्पेक्टरों की उपलब्धता होने के बावजूद प्रभार परिवर्तन क्यों नहीं किया जा रहा है।
सामान्य प्रशासनिक परंपराओं के अनुसार, लंबे समय तक एक ही अधिकारी का एक ही पद पर बने रहना उचित नहीं माना जाता। इससे पारदर्शिता और जवाबदेही पर भी प्रभाव पड़ सकता है।
सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि यदि तबादला आदेश जारी हो चुका है।
तो उसे तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए।
उनका कहना है कि नियमित स्थानांतरण से व्यवस्था में संतुलन बना रहता है और प्रशासनिक निष्पक्षता सुनिश्चित होती है।
वहीं…..
कुछ लोगों का मानना है कि संभवतः विभाग के पास तत्काल प्रभार संभालने के लिए उपयुक्त विकल्प नहीं है या अन्य प्रशासनिक कारणों से देरी हो रही है।
इस संबंध में हरेंद्र कुमार, एएसपी ने बताया कि यह एक प्रशासनिक मामला है और ‘अंडर ट्रांसफर’ स्थिति में किसी को भी तैनात किया जा सकता है।
उन्होंने संकेत दिया कि विभागीय स्तर पर निर्णय लिया जाएगा।
फिलहाल यह मामला जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस लंबित तबादला आदेश को कब तक अमल में लाता है और क्या आने वाले दिनों में अकबरपुर कोतवाली के प्रभार में बदलाव होता है या नहीं।

