पिछले एक माह में कई बार फ़ोन आये और मुझे चैलेंज किया गया कि हमारा फ़ोन जब तक नहीं मिलेगा तब तक यही समझेंगे कि आपकी जानकारी झूठी है। मेरे गाँव के सनत तिवारी जी हैं और रामरूप मास्टर जिन्होंने मुझे चैलेंज किया कि अगर हमारा चोरी का फ़ोन वापस दिला दिया तो मानेंगे कि आपकी चलती है।
छतरपुर जिले में मोबाइल गुमा था इनका जनवरी महीने में और फिर हमने इनको एक राह दिखाई। मोबाइल से ही संचार साथी के CEIR Portal में चोरी गुम मोबाइल की जानकारी भरवाई। एक माह के बाद जब छतरपुर पुलिस का फ़ोन आया कि आपका मोबाइल मिल गया है तो सनत सर बहुत ख़ुश थे।
इनका फ़ोन इसलिए नहीं मिला कि डीएसपी के गांव के थे बल्कि इन्होंने तकनीकी और सही रास्ता अपनाया इसलिए बिना सिफारिश के इनका मोबाइल वापस मिला।
मोबाइल चोरी गुम होने पर प्रक्रिया-
1. गूगल में CEIR Portal सर्च करें।
2. Ceir के अंदर लाल रंग की पट्टी में लिखे BLock Stolen/Lost Mobile में क्लिक करें।
3.एक फॉर्म खुलेगा जिसमे मोबाइल नंबर, IMei नंबर, ब्रांड, मोबाइल की कीमत, गुम होने का स्थान आदि भरें।
4. पुलिस शिकायत का एक आवेदन अपलोड करें जो कि किसी भी थाने चौकी में जाके आवेदन दे कर उसकी एक कॉपी अपलोड कर दें।
5. वर्तमान में चालू मोबाइल नंबर, ईमेल भर दें ताकि आपको मोबाइल मिलने पर सूचना मिल सके।
इस प्रक्रिया के तहत जाएँगे तो पुलिस आपको ख़ुद फ़ोन लगाकर बुलाएगी और मोबाइल वापस देगी। चोरी मोबाइल