बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का 24 नवंबर को 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
लंबे समय से वे उम्र से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे थे।
हाल ही में उन्हें अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था, लेकिन बाद में उनका इलाज घर पर ही किया जा रहा था।
घर में अस्पताल जैसी व्यवस्था की गई थी।
लेकिन 24 नवंबर को उन्होंने हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
धर्मेंद्र के निधन के बाद से ही पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर है। बॉलीवुड के बड़े-बड़े कलाकार उनके निधन पर दुख व्यक्त कर रहे हैं।
वहीं अब धर्मेंद्र के निधन की वजह से एक फिल्म भी कैंसिल कर दी गई है।
2007 में आई थी अनिल शर्मा निर्देशित सुपरहिट फिल्म ‘अपने’। इसमें धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल ने मुख्य किरदार निभाए थे।
लंबे समय से इस फिल्म के सिक्वल की चर्चा हो रही थी।
अनिल शर्मा ने ‘अपने 2’ की स्क्रिप्ट पर काम भी शुरू कर दिया था। लेकिन अब धर्मेंद्र के निधन के बाद अनिल शर्मा ने फिल्म को कैंसिल कर दिया है।
अनिल शर्मा का कहना है कि धर्मेंद्र के बिना ‘अपने 2’ संभव नहीं है।
‘अपने 2’ में देओल परिवार की तीन पीढ़ियाँ साथ नजर आने वाली थीं।
धर्मेंद्र के साथ उनके दोनों बेटे और उनके पोते भी नजर आने वाले थे। लेकिन अब इस फिल्म को रद्द कर दिया गया है।
हाल ही में अनिल शर्मा ने कहा, “अपने तो अपनों के बिना नहीं हो सकती।
धर्म जी के बिना सीक्वल बनाना संभव नहीं है।
सब कुछ ट्रैक पर था और स्क्रिप्ट भी तैयार थी, लेकिन वह हमें छोड़कर चले गए।
कुछ सपने पूरे नहीं होते हैं।
उनके बिना यह पॉसिबल नहीं है।”

