बीजेपी के सदर विधायक ने केंद्र व प्रदेश सरकार के बिभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया
महाराजगज 12 सितम्बर। केंद्र व प्रदेश सरकार ने गरीब, किसान मजदूरों, निराश्रित व्यक्तियों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं जिनका सीधा लाभ उन्हें मिल रहा है। उक्त बातें सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने घुघली मण्डल के भिटौली, परसिया, अमवा भैसी, बासपार नूतन ,लक्ष्मीपुर खास, गंगराई, झुंगवा आदि गांवों में भ्रमण के दौरान लोगो से कही। उन्होने कहा कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य व्यवस्था सहित अन्य सुविधाओं को बेहतर किया गया है इसके साथ ही अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए भयमुक्त वातावरण कायम किया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने चहुंमुखी विकास किया है। विधायक ने कहा कि पहले की सरकारों में गरीब जनता को ना तो पर्याप्त आवास मिला, ना ही शौचालय मिला. यही नहीं पर्याप्त बिजली भी कभी नहीं मिल पाई. जबकि, हमारी मौजूदा सरकार ने गरीबों को आवास दिलाने का काम किया है, शौचालय दिलाने का काम किया गया है. इसके साथ ही पर्याप्त बिजली भी लोगों को मुहैया कराई गई है. यही नहीं गरीबों को मुफ्त राशन भी दिया जा रहा है. गरीब बेटियों की शादी का खर्च भी आज सरकार पहले से ज्यादा दे रही है। विधायक ने कहाकि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने सभी क्षेत्रों में सभी के लिए उल्लेखनीय कार्य किया है। इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष ठाकुर रौनियार, मण्डल अध्यक्ष रणधीर सिंह, मण्डल महामंत्री हेमन्त गुप्ता, पूर्व मण्डल अध्यक्ष राम कोमल चौधरी, मण्डल अध्यक्ष दिलीप शर्मा, अजय पटेल, राकेश अग्रहरी, वीरेंद्र लोहिया, पूर्व जिला मंत्री प्रदीप उपाध्याय आदि लोग साथ रहे।

