पीएम किसान सम्मान निधि सोलह हजार करोड़ रूपए,
बारह करोड़ किसानों के खाते में पंहुचा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दिन में पीएम किसान सम्मान निधि की 12वीं किस्त जारी की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसान परिवारों को 16 हजार करोड़ रुपये पीएम किसान सम्मान निधि राशि DBT के माध्यम से उनके बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सोमवार 17 अक्टूबर को दिल्ली के पूसा स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में पीएम सम्मान सम्मेलन का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर पीएम किसान योजना के तहत देशभर के किसानों को 16 हजार करोड़ रुपये की राशि की 12वीं किस्त भी जारी की गई। एक अधिकारिक बयान के मुताबिक इस दो दिवसीय कार्यक्रम में किसानों के अलावा शोधकर्ता,
कृषि स्टार्टअप से जुड़े लोग और प्रोफेसरों शामिल होंगे।
सम्मेलन 2022 के उद्घाटन के मौके पर पीएम मोदी देशभर के करीब 12 करोड़ किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त जारी करेंगे।

