विद्यालय का ताला तोड़कर हजारों का सामान उठा ले गए चोर
महराजगंज, घुघली थाना अन्तर्गत ग्राम सभा पकड़ी विशुनपुर के टोला बेलहिया स्थित प्राथमिक विद्यालय मे बृहपतिवार की रात्रि(22/09/2022) मे चोरो ने ताला तोड़कर स्कुल मे रखा सारा सामान उठा ले गए।शुक्रवार सुबह विद्यालय कि रसोईया ने ताला टुटा देखा तो इसकी सुचना विद्यालय के प्रधानाध्यापक उमेश चंद गुप्त को दी। मौके पर पहुंचकर प्रधानाध्यापक ने देखा कि स्कूल का ताला टुटा पड़ा है देखकर हतप्रब्ध रह गए। इसकी सुचना तत्काल 112पी आर वी को दिया ततपश्चात चोरी कि सुचना ग्राम प्रधान मु. हुसैन को भी दिया।मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर वापस आ गई। प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय मे रखे गए दो अदद सिलिंडर,बच्चो के भोजन का सामान, भोजन बनाने के बर्तन, खाने के भी सभी बर्तन चोरो ने उठा ले गए है। ग्राम प्रधान मु. हुसैन ने इस तरह कि चोरी देखकर कहा कि शक के आधार पर पुलिस को नामजद तहरीर दी जाय कि भविष्य मे कोई इस तरह घृड़ित काम करने कि हिम्मत ना करे। इसके बाद प्रधानाध्यापक ने शिक्षा विभाग को सुचना कर चोरी की घटना लिखकर घुघली थाने को दें दिया है।

