प्रयागराज
समाधान दिवस की शिकायत का नही हुआ निस्तारण खेत बेचने वाला खुद कब्जा कर रखा है खेत
हनुमानगंज
दूसरे की जमीन पर दबंगई से कब्जा करने वालो के खिलाफ भले ही भू माफिया के तहत कार्यवाही करने की हिदायत प्रदेश सरकार अपनी पुलिस को दे रखी हो किन्तु जानकारी होने के बाद भी थाने की पुलिस कार्यवाही करने से किनारा कर रही हैं सरायइनायत थाना क्षेत्र के लीलापुर कला गाँव में जमीन बेचने के बाद भी दबंग उसी जमीन पर कब्जा जमाये हुये हैं समाधान दिवस की शिकायत भी भुक्तभोगी को न्याय नहीं दिला सकी
सरायइनायत थाना क्षेत्र के लीलापुर कला गाँव निवासी दिग्विजय नाथ शुक्ल ने गाँव के ही शेष नारायण से जमीन खरीदी जमीन खरीदने के बाद दिग्विजय उस जमीन पर काबिज दखील होकर उसकी जुताई बुवाई करने लगे कुछ वर्ष बाद उक्त जमीन से सड़क निकल गयी सड़क निकलने के बाद विक्रेता शेष नारायण उक्त जमीन पर बैनामे की चौहद्दी बेमेल होने के कारण कब्जा कर लिया न्यायालय द्वारा उक्त जमीन पर यथास्थिति बनाये का आदेश भी पारित है इसके बावजूद विक्रेता उक्त जमीन पर अपना कब्जा बनाये हुये हैं भुक्तभोगी दिग्विजय नाथ मामले की शिकायत सम्पूर्ण समाधान दिवस पर की, जिस पर प्रभारी समाधान दिवस ने न्यायालय के आदेश का अनुपालन कराये जाने का आदेश पारित किया उक्त मामले में पुलिस ने रिपोर्ट निस्तारण होने की भले लगा दी किन्तु पुलिस अतिचारी शेष नारायण को थाने तक बुलाने की जहमत नहीं उठा सकी भुक्तभोगी कई बार थाने का चक्कर लगाया किन्तु थाने की पुलिस दबंग के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की इस तरह की पुलिस की कार्यप्रणाली अपराधियों के मनोबल को बढाने का काम कर रही हैं भले ही भुक्तभोगी न्याय की तलाश में दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर हो।

