➡️अग्निकांड में क्षतिग्रस्त गेंहू के फसल के लिए किसान करें आनलाइन आवेदन
संत कबीर नगर । अपर उप जिलाधिकारी एवं सभापति कृषि उत्पादन मण्डी समिति खलीलाबाद रमेश चन्द्र ने मुख्यमंत्री खेत खलिहान अग्निकाण्ड दुर्घटना सहायता योजना के अर्न्तगत किसानों से आनलाईन आवेदन करने का अनुरोध किया है । ऐसे किसान जिनकी गेंहू की फसल आग लगने से जल गई थी और उन्होंने ई – डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर आवेदन नहीं किया था ऐसे किसान अविलंब किसी भी जन सेवा केन्द्र पर जाकर आवेदन अवश्य करें ।
उन्होंने कहा कि इस योजना के अर्न्तगत लाभ पाने हेतु आग लगने से फसल जलने की तिथि से अधिकतम 180 दिन के अन्दर ही आवदेन किया जा सकता है । 180 दिन बाद आवेदन करने पर आवेदन पत्र निरस्त हो जाएगा और उन्हें कोई आर्थिक सहायता नहीं मिल पाएगा । किसान आवदेन करते समय अपने बैंक का अद्यतन विवरण अवश्य भरें । कुछ बैंक यथा पूर्वांचल ग्रामीण बैंक , यूनियन बैंक , पंजाब नेशनल बैंक आदि के आपस में बिलय होने के कारण उनके आईएफसी कोड बदल गए हैं । ऐसी स्थिति में बैंक से सम्पर्क करके बैंक का नाम एवं आईएफसी कोड अद्यतन प्राप्त करके उसे ही आवेदन पत्र मे भरें । जिससे धनराशि उनके खाते में आर० टी जी एस किया जा सके । उन्होंने बताया कि किसान आवेदन करते समय अग्निकाण्ड के स्थान का पूर्ण विवरण कालम में गांव का नाम अवश्य लिखें । जिस गांव में उनका वह खेत है । जिसकी फसल आग लगने से जल गई है । आनलाईन आवेदन पत्र के साथ प्रपत्र प्रतिभूति के प्रारूप पर अपने तथा 2 गवाहों का नाम और हस्ताक्षर कराके उसे स्कैन कर अपलोड अवश्य कराएं ।
रिपोर्ट : मारुति नंदन

