भ्रष्ट लोक सेवक सभ्य समाज के लिए कैंसर : शैलेन्द्र
कल्याणकारी सरकार की मूल परिकल्पना का नितय् चिरहरण
फोटो – 1
गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण के भ्रष्ट लोकसेवकों के संरक्षण में कराए जा रहे अवैध निर्माण व संचालन ने जिला प्रशासन और शासन को गूंगा बहरा बनने पर विवश कर दिया है और अवैध निर्माण व संचालन का धंधा जोरों पर है। जिसके विरुद्ध तीसरी आंख मानवाधिकार संगठन द्वारा 59 दिनों से क्रमिक धरना अध्यक्ष विकास प्राधिकरण/मंडलायुक्त गोरखपुर के कार्यालय पर संचालित किए जा रहे सत्याग्रह संकल्प पर व्यवस्था के पोशक लाचार, बीमार और मूकदर्शक बने हुए हैं।
उक्त बातें संगठन के संस्थापक महासचिव शैलेंद्र कुमार मिश्र ने सत्याग्रह संकल्प के 59 वें दिन कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि ऐसे भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति सभ्य समाज में कैंसर रूपी गंभीर बीमारी का रूप धारण कर रही है जो नगर नागरिकों व विकसित या विकासशील समाज के लिए स्वास्थ्य संदेश नहीं है। बड़े खेद के साथ कहना पड़ रहा है कि विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष के कार्यालय के पीछे दर्जनों आवासीय भवनों के मूल स्वरूप को नष्ट कर बगैर स्वीकृत मानचित्र व पार्किंग के व्यावसायिक स्वरूप देते हुए निर्धारित मानक व प्रक्रिया के विपरीत कसया रोड कबाड़ खाना, छात्रसंघ चौक, नाले पर स्थित कबूतरा सदन, भवन संख्या 65 ए, और आयुष ट्रैक्टर एजेंसी व सर्विस सेंटर के साथ-साथ बेतियाहाता चैक स्थित लाइफ डायग्नोस्टिक सेंटर कसया रोड गोरखपुर, पार्क रोड गोरखपुर स्थित दर्जनों आवासीय भवनों में संचालित हॉस्पिटल जो बगैर स्वीकृत मानचित्र पार्किंग के अवैध संचालन हो रहे हैं जिसे विकास प्राधिकरण गोरखपुर द्वारा संरक्षण प्रदान किया गया है और महायोजना के निर्धारित दिशा निर्देश व नियमावली धूल फाकती नजर आ रही है और जिम्मेदार लोक सेवक मूर्ख दर्शक बने हुए हैं? आम नागरिकों में बेहद निंदा का विषय बना हुआ है कि आखिर जिला प्रशासन व शासन लोकहित के मुद्दे पर चल रहे क्रमिक धरने के 59 दिनों के बाद भी लोकहित के मुद्दे को उपेक्षा का शिकार क्यों बनाया है। ऐसे कुप्रशासन पर लोकों द्वारा चुनी गई लोक कल्याणकारी सरकार कुप्रशासन का संरक्षण करने में मदमस्त है। जो लोक कल्याणकारी सरकार की मूल परिकल्पना का नितय् चिरहरण करने का खेल खेल रहे है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित संगठन के संरक्षक डा. पी.एन. भट्ट, संस्थापक महासचिव शैलेन्द्र कुमार मिश्र, अधिवक्ता गिरिजेश शुक्ला, डॉक्टर सत्य प्रकाश पाठक पूर्व उपाध्यक्ष गोरखपुर दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय, प्रदेश सचिव उ.प्र. व राष्ट्रीय संयुक्त अधिवक्ता मंच के वरिष्ठ अधिवक्ता अनुप मिश्रा, अशोक तिवारी दिवानी बार गोरखपुर, योगेन्द्र कुमार मिश्रा एडवोकेट महामंत्री जिला कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन, हरे राम पांडे एडवोकेट उच्च न्यायालय प्रयागराज, वीरेंद्र कुमार उपाध्याय एडवोकेट, रामनिवास गुप्ता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विपुल मिश्रा, प्रदेश आई.टी. सेल प्रभारी अमरजीत यादव, आईटी सेल सदस्य धर्मराज यादव, दुर्गेश यादव, दिनेश यादव, वरिष्ठ कार्यकर्ता जियाउद्दीन अन्सारी, वरिष्ठ वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश शुक्ला कमिश्नरी बार गोरखपुर, अनूप कुमार मिश्रा एडवोकेट स्नेहा मिश्रा एडवोकेट दीवानी कचहरी गोरखपुर विरेन्द्र कुमार वर्मा, विरेन्द्र राय, जिला मंत्री रामचन्दर दूबे, जिला संयोजक राजमंगल गौर, जिला मीडिया प्रभारी शशी कांत, गोकुल गुप्ता जनपद कुशीनगर सूर्य देव शर्मा, उमाशंकर मझवार, कमिश्नर बार के गोरखपुर शंभू सिंह श्रीनेत, दुर्ग विजय गौड़ एडवोकेट दिवानी बार गोरखपुर संजय गुप्ता, रुपेश शुक्ला, श्याम जी मद्धेशिया, और जय बहादुर इत्यादि भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।