
घुघली नगर में निकाली गई संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ जी की रथ यात्रा
महराजगंज ,घुघली में आजअखिल भारतीय मद्धेशिया समाज के कुल गुरु संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ जी महाराज के जन्म उत्सव पर विशाल रथ यात्रा निकाली गई। रथ यात्रा कुशीनगर जिले से सिसवा ब्लॉक होते हुए नगर पंचायत घुघली में पहुंची जहां मद्धेशिया समाज घुघली के कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। रथ यात्रा की अध्यक्षता कार्यक्रम के ब्लॉक अध्यक्ष अच्छे लाल उर्फ गुड्डू मद्धेशिया ने किया। रथयात्रा घुघली नगर पंचायत में सुभाष चौक से प्रारंभ होकर मिल गेट पुरैना चौराहे होते हुए महाराजगंज पहुंची। नगर पंचायत घुघली समाज के कार्यकर्ताओं का जोश और उत्साह मजबूत एकता की ओर इशारा कर रहा था। कार्यकर्ताओं ने रथ यात्रा से पूर्व नगर के डीएवी चौक शुक्रवाली बाजार होते हुए भुवना गांव तक पहुंची। वहां से पुनः कार्यकर्ताओं ने ढोल नगारा के धुन पर झूमते हुए साईं मंदिर तक पहुंचे।