वर्षा के कारण पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से 03 यात्रियों की मौत
महाराजगंज,उत्तराखण्ड : चारधाम यात्रा01 जुलाई 2022 : गौरीकुंड राजमार्ग पर सोनप्रयाग में पुल के समीप पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से राजस्थान से आए एक यात्री की मौत हो गई ।
बद्रीनाथ की यात्रा करके लौट रहे यात्रियों की कार के ऊपर पत्थर गिरने से एक तीर्थयात्री ने दम तोड़ दिया,
वहीं गंगोत्री धाम से लौट रहे एक यात्री के सिर पर पत्थर गिरने से उसकी मौत हो गई ।
बृहस्पतिवार सुबह सोनप्रयाग से कुछ यात्री केदारनाथ के लिए रवाना हुए ।
एक्रो पुल के समीप पहाड़ी से गिरा पत्थर जयंती लाल (50) बांसवाड़ा राजस्थान के सिर पर लग गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई ।
साथ में चल रही मयूरी (30) पत्नी धर्मेंद्र निवासी अहमदाबाद गुजरात,
अवन सिंह (59) पुत्र मीर सिंह निवासी झज्जर सुरहती,
हरियाणा और विकास (24) पुत्र वीरचंद्र, निवासी नेपाल घायल हो गए ।

