वाँछित अभियुक्त की पुलिस अभियान के तहत गिरफ़्तार कर पुलिस ने भेजा जेल
कुशीनगर,पुलिस कप्तान कुशीनगर धवल जायसवाल के द्वारा जनपद में अपराध तथा वाँछित चल रहे अपराधियों पर रोक लगाये जाने को लेकर जारी किये गये फरमान के अन्तर्गत कप्तानगंज पुलिस ने एक ब्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
उल्लेखनीय है कि उक्त फरमान को लेकर एलर्ट रही कप्तानगंज पुलिस को उस समय सफलता हाथ लगी जब प्रभारी निरीक्षक अनिल उपाध्या अपने हमराही पुलिस कर्मियों के साथ क्षेत्र भ्रमण पर थे कि जरिये मुखबीर वाँछित चल रहे कसया थाना अन्तर्गत ग्राम पंचायत बेलवां रामजस निवासी अभियुक्त प्रभु पुत्र रामसनेही को कप्तानगंज थाना अन्तर्गत मथौली बाजार में होने की सूचना मिली सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अपने दलबल के साथ मौके पर पहुँच गये और उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया
इस मौके पर प्र0नि0 अनिल उपाध्याय ,उ0नि0 श्री प्रमोद कुमार गौतम ,का0 ईतेश कुमार ,म0का0 प्रियंका मौजूद रहे ।

