पति समेत तीन के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज
अमूलरत्न संवाददाता गोरखपुर
गोरखपुर – विवाहिता की तहरीर पर बांसगांव पुलिस ने पति समेत तीन के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
देवरिया जिले के गौरी बाजार क्षेत्र के खैरा गांव निवासी राजेन्द्र राय की बेटी अंकिता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उनकी शादी अप्रैल 2021 में बांसगांव क्षेत्र के कनइचा गांव निवासी बृजेश पुत्र श्रीकिशुन राय के साथ हुई।
आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही उनकी ननद मीरा और नीरू दहेज की मांग को लेकर तरह-तरह से उत्पीड़न करने लगीं।
पति बृजेश भी उनकी पिटाई करने लगे।
बीती 27 जनवरी को पति ने एक लाख रुपये लाने का दबाव बनाते हुए पिटाई की और घर से निकाल दिया।
इसके बाद अंकिता मायके आकर रहने लगी।
इस बीच बृजेश ने फोन कर बताया कि उसने 6 जून को दूसरी शादी कर ली है।
पुलिस ने पीड़िता अंकिता की तहरीर पर पति बृजेश और ननदों मीरा और नीरू के खिलाफ
धारा 498ए,
323,
427,
494,
506,
3/4 डीपी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

