गोरखपुर में जलजमाव पर अखिलेश यादव के तंज के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अफसरों को सख्त दिशा निर्देश,
बोले-सतर्कता बरतें
अमूल रत्न न्यूज़ संवादाता गोरखपुर जयप्रकाश जयसवाल की रिपोर्ट
गोरखपुर में जलजमाव को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के ट्वीट के बाद सीएम योगी ने अधिकारियों को कड़ा निर्देश दिया है।
सीएम योगी ने कहा कि जलभराव बर्दाश्त नहीं है। सभी अधिकारी मिलकर सतर्कता बरतें
गोरखपुर – दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरक्षपीठाधीश्वर कक्ष में अधिकारियों संग बैठक में हिदायत दी कि शहर में जलभराव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सूबे में मानसून ने दस्तक दे दी है,
इसलिए अधिकारियों-कर्मचारियों को ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत है।
ताकि आमजन को किसी तरह की दिक्कत और कोई हादसा न होने पाए।
सभी संबंधित विभाग मुस्तैदी से जहां समस्या हो समाधान के लिए तत्पर रहें।
सीएम योगी ने ऐसे समय पर जलजमाव को लेकर निर्देश दिये जब सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इसे लेकर निशाना साधा था।
गुरुवार की सुबह गोरखपुर में जलजमाव की तस्वीर ट्वीट कर अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए लिखा कि यह है भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) के राज में विकास की झीलों से सजा भाजपाई भ्रष्टाचार का भाजपाताल: ‘जल नगर’ गोरखपुर।
उन्होंने गुजरात पर्यटन की मशहूर पंक्ति कुछ दिन तो गुजारो गुजरात की तर्ज पर लिखा,
गोरखपुर पर्यटन आपको आमंत्रित करते हुए कह रहा है।
कुछ दिन तो तैरिए गोरखपुर में।
निगम और जीडीए क्षेत्र में जलभराव पर अधिकारियों से ली जानकारी
सीएम योगी ने गोरक्षपीठाधीश्वर कक्ष में उन्होंने अधिकारियों से बुधवार को मानसून की पहली बारिश पर प्रभावित क्षेत्रों के बारे में पूछताछ की।
बैठक में जीडीए वीसी प्रेमरंजन सिंह की अनुपस्थिति में जीडीए सचिव उदय प्रताप सिंह ने जीडीए के जलनिकासी को लेकर किए जा रहे निर्माण कार्यो का अपडेट दिया।
कहा कि जीडीए क्षेत्र में जलभराव की समस्या नहीं है।
कुछ स्थानों पर दिक्कत थीं जहां समाधान करा दिया गया।
जल भराव पर अखिलेश का तंज,
कुछ दिन तो तैरिए गोरखपुर में उधर नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने सीएम को बताया कि थोड़ी देर में ही पानी निकल गया।
देवरिया रोड एवं देवरिया बाईपास रोड पर निर्मित नाले से जल निकासी सुगम हुई है।
नगर निगम की ओर से मेडिकल रोड पर पंप लगा पानी निकाल दिया गया।
कुछ स्थानों पर निर्माणाधीन नालों के बारे में भी जानकारी दी।
नगर आयुक्त ने बताया कि जलनिकासी को लेकर पूरी तैयारी है।
कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के साथ पंप सहित अन्य मशीनें भी तैयार हैं।
विश्वास दिलाया कि पहली बारिश में लोगों को जलभराव की समस्या से नहीं जूझना पड़ा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हर उस स्थान पर विशेष निगरानी रखी जाए,
जहां जलभराव की संभावना अधिक है।
नालों की सफाई का ध्यान रखा जाए।
बैठक में संचालित विकास परियोजनाओं की प्रगति की सीएम योगी ने जानी।
गुरु गोरखनाथ का पूजन कर ब्रहमलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर माथा टेका….
इसके पूर्व सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंदिर पहुंच कर गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन किया।
उसके बाद ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर पहुंच कर माथा टेक आशीर्वाद लिया।
समाधि स्थल से कार्यालय की ओर जलभराव पर का भी संज्ञान लिया।
पयर्टन विभाग और संबंधित कार्यदायी संस्था को समाधान के लिए निर्देशित किया।
जलभराव पर उन्होंने नाराजगी भी व्यक्त की।

