दिव्यांग दम्पत्ति की जीवन बगिया फिर से महक उठी
कल दिनांक 30.6.2022को प्रार्थीनी इन्दु देवी द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र पर दिनांक 15.4.2022को जिसमें शराब पी कर उत्पीड़न करना,
महिला के प्रति हिंसा,
खर्च नहीं देना आदी बातों का आरोप दीना माली पर मारपीट कर घर से भगा देने का आरोप लगा था।
दोनों पति-पत्नी दिव्यांग है और दोनों को तीन सुंदर छोटे छोटे बच्चे हैं।
इस आरोप के संदर्भ में दीना माली को लगातार 15/4 /2022 से, 27.4.2022,
7.5.2022, से 21.5.2022,
18.6.2022 , से 25.6.2022 काउंसलिंग की गई और अंत में दिनांक 30.6.2022जून 2022 को अंत में दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र में आमने-सामने बैठाकर सामाजिक,
हिंदू विवाह की विशेषता और वैवाहिक जीवन एवं बच्चों की परवरिश और जिम्मेदारी पर काउंसलिंग की गई ।
दोनों ही पक्ष काउंसलिंग के बाद अपना वैवाहिक जीवन आगे बढ़ाने के लिए सकारात्मक सोच के साथ सहमत हुए इसका परिणाम सुखद निकला,
और काउंसलिंग टीम ने इस मामले को निस्तारित करते हुए मामले की रिपोर्ट लगाते हुए दोनों पक्षों में सहमति हो जाने पर राजी खुशी से आगे समाज व परिवार में रहने के लिए विदाई संपन्न की गई।
अबतक का ये सबसे कठीन केश था जिसमें परिवार टुटने के कगार पर पहुंच गया था और मामला तलाक लेने तक पहुंच रहा था।
सतत काउंसलिंग कर किसी तरह दोनों को समझाया बुझाया गया और दोनों को एक साथ रहने के लिए वैवाहिक जीवन सुखमय जीने की प्रेरणा दी गई।
इस काउंसलिंग में इस मामले को सुलझाने में काउंसलर प्रिया कुमारी,
काउंसलर स्मिता शर्मा ,
योगेन्द्र कुमार गोड़
प्रभारी भूपेंद्र मिश्रा,
मुख्य आरक्षी कौशल्या चौहान ,
करिश्मा गुप्ता,
मिथिलेश राय
आरक्षी रेनू उपाध्याय
रंजू मिश्रा
आरक्षी अनीता यादव ने अथक प्रयास किया।
परिवार परामर्श केंद्र गोरखपुर इस दंपत्ति के सुखद जीवन की कामना करता है।

