राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन ट्रस्ट ने अंतरराष्ट्रीय योग दीवस पर छात्राओं को जागरूक किया
आज योग दीवस पर राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिया कुमारी ने छात्राओं को योग दीवस पर जागरूक करते हुए बहुत से फायदे बताएं योग से हम कैसे निरोग रह सकते हैं इसकी जानकारी दी।योग दीवस पर छात्राओं में काफी उत्साह देखने को मिला। अंतर्राष्ट्रीय योग दीवस पर विद्यालय से लेकर सभी जगह लोगों ने उत्साह के साथ योग किया।इस अवसर पर छात्राओं ने सारी योग की क्रिया को सिखा और यह प्रण किया कि रोज योग का अभ्यास करेंगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिया कुमारी ने सभी छात्राओं को निरोग रहने हेतु बहुत से फायदे बताएं।

