विश्व योग दिवस पर गायत्री शक्ति पीठ पर मना योग दिवस

महराजगंज, गायत्री शक्तिपीठ महराजगंज में विश्व योग दिवस पर देशभर में योग को लेकर लोगों में उत्साह देखने मिल रहा है।विश्व योग दिवस पर गायत्री शक्ति पीठ पर योग करवाया जाता है, वही इस वर्ष भी गायत्री शक्तिपीठ पर विश्व योग दिवस पर कोरोना के नियमों का पालन करते हुए सामूहिक रूप से योग करवाया गया ।
दीप प्रज्वलन कर परम श्रद्धेय गुरुजी, वंदनीय माता जी तथा गायत्री मां का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । गायत्री शक्तिपीठ पर गायत्री परिजनों ने योगाभ्यास किया।जिसमें बच्चो से लेकर बूढ़ों ने भाग लिया।सभी को योग के गुणों की जानकारी दी गई। प्रियंका नायक ने कपाल भाति ,अनुलोम विलोम प्राणायाम तथा सूक्ष्म व्यायाम करवाएं । शक्तिपीठ के योग शिक्षक ने गायत्री शक्ति पीठ की ओर से प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने शुगर जैसी गंभीर बीमारी को दूर करने के लिये उनसे संबंधित विभिन्न आसन करवाये। विश्वनाथ जी ने बताया कि मंडूकासन तीन चरणों मैं क्रमशः करते हुऐ पूर्ण होता है। फिर वक्रासन एवं गोमुखासन करने का सही तरीका बताया। यह तीनों आसन शुगर से पीड़ित व्यक्तियों को प्रतिदिन अनिवार्य रूप से करना चाहिए ।
शक्तिपीठ के मुखिया यादव जी ने कहा कि योग हमारे भारत देश की बहुत ही प्राचीन पद्धति है। जिसे आज पूरे विश्व में मान्यता मिल गई है और इसके लिए उन्होंने हमारे देश के प्रधानमंत्री को इसका श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व बिना किसी भेदभाव के योग कर रहा है। हम भारतवासियों के लिए बहुत खुशी की बात है कि आज हमारे देश की योग पद्धति पूरे विश्व में प्रचलित हो चुकी है । आज इसे विश्व योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम के अंत में सभी से गिलोय का सेवन करने की अपील की इस अवसर पर उदयबास पटेल,झन्नन प्रसाद,दीनानाथ,बलराम,रामप्रीत गुप्ता,सन्त ज्ञानेश्वर, विद्यासागर पटेल,सुरेश खरवार,परसुराम गुप्ता,रामभरन ,ढेरसारी बहने उपस्थिति रही ।

