आज दिनांक 08/06/2022 को सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को त्वरित एवं प्रभावी ढंग से लागू करने, इनके सतत अनुश्रवण एवं राज्य में न्याय के साथ विकास को सुनिश्चित करने तथा प्रशासन को और अधिक संवदेनशील बनाने के उद्देश्य से ज़िला पदाधिकारी ग़ोपालगंज डॉ. नवल किशोर चौधरी
(भा0प्रा0से0) के नेतृत्व में विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा ज़िले के विभिन्न पंचायतो का भ्रमण कर योजनाओं की जाँच की गई।
जाँच किए जाने वाली योजनाओं में मुख्य रूप हर घर नल का जल, घर तक पक्की गली नाली की योजनाएँ, छात्रावास, आँगनबाड़ी केन्द्र,
स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा केन्द्र एवं विभिन्न स्तर से अस्पताल,लक्षित जन वितरण प्रणाली दुकानें, धान/गेहूँ/दलहन/अधिप्राप्ति केन्द्र, ग्रामीण सड़कों का निर्माण एवं अनुरक्षण, मनरेगा योजना, ग्रामीण आवास योजनाएँ, पंचायत सरकार भवन, समाज कल्याण की पेंशन योजनाएँ, भू-राजस्व एवं अन्य योजनाएँ शामिल है।
ज़िला पदाधिकारी ग़ोपालगंज के द्वारा सर्वप्रथम कटेया प्रखंड कार्यालय के कर्मियों के उपस्थिति रजिस्टर का जाँच किया गया।
तदोपरान्त कटेया प्रखंड के रुद्रपुर पंचायत में विभिन्न योजनाओं की जाँच की गयी।

