
कलेक्टर को कलेक्ट्रेट अधिकारियों व कर्मचारियों ने ई डिस्टिक में गर्मजोशी के साथ किया यादगार विदाई
जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने बनाई अपनी कर्तव्यनिष्ठ इमानदारी कार्यशैली से अलग पहचान
डीएम विजय किरन आनंद को जनपद वासी करेंगे सदैव याद
तबादला लिस्ट में नाम सम्मिलित होने के बाद बुधवार को मिलने वालों का लगा रहा हुजूम
गोरखपुर – जिलाधिकारी विजय किरन आनंद कर्तव्यनिष्ठ इमानदार अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन करते हुए जीरो टॉलरेंस पर इमानदारी से अपने कर्मचारियों से कार्य लेने वाले डीएम को कलेक्ट्रेट अधिकारियों व कर्मचारियों ने ई डिस्टिक में यादगार विदाई किया विजय किरन आनंद जनपद में दस माह 10 दिन में अपनी जो पहचान बनाई है उसे सदैव जनपद वासी याद करेंगे जिलाधिकारी कार्यालय पर आने वाले हर फरियादियों की समस्याओं के तह तक पहुंचकर उनके समस्याओं का फीडबैक लेकर निस्तारण करने का कार्य से लेकर अपने कर्मचारियों को समय से अपने-अपने पटलों के कार्यों का निस्तारण कराने का कार्य तथा अपने कर्मचारियों अधिकारियों से मिलजुल कर कार्यों को निस्तारण कराने का कार्य किया 10 माह 10 दिन में डीएम वीवीआइपी कार्यक्रमों को सकुशल संपन्न कराने में अपनी अहम भूमिका निभाई जिसे सदैव याद किया जाएगा डीएम ने भटहट में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के कर कमलों से आयुष विश्वविद्यालय का भूमि पूजन व शिलान्यास तथा गुरु गोरखनाथ विश्वविद्यालय सोनबरसा का लोकार्पण कार्यक्रम तथा फर्टिलाइजर कैंपस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों द्वारा फर्टिलाइजर व एम्स का लोकार्पण सकुशल सम्पन्न कराना
4 जून 2022 को गीता प्रेस के शताब्दी समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने पर सफल आयोजन को संपन्न कराने में अपना अहम योगदान देना तथा गोरखपुर जनपद को जाम के झाम से निजात दिलाने के लिये निर्णायक योगदान देना
जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने के लिए गोड्ढोईया नाले का युद्ध स्तर पर सफाई करा कर नाले का जीणोद्धार कार्य शुरू कराना सम्मिलित है। डीएम चौपाल के माध्यम से लोगों तक पहुंचने की उनकी कार्यशैली को याद किया जाएगा।
क्षेत्र में भ्रमण कर योजनाओं के क्रियान्वयन की हकीकत जांचने के लिए भी वह जाने जाएंगे। इसके साथ ही अनियमियता करने वालों पर सख्त कार्रवाई के लिए भी उन्हें याद किया जाएगा।
विजय किरन आनंद ने 28 जुलाई 2021 को गोरखपुर के जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था। जिलाधिकारी के रूप में जिम्मेदारी संभालते ही उन्होंने फाइलों को अनावश्यक रूप से न लटकाने का निर्देश दिया था।
उनकी कार्यशैली में भी यह नजर आया। सुबह छह बजे से रात 11 बजे के बाद तक सक्रिय रहने वाले विजय किरन आनंद सभी योजनाओं के प्रगति की नियमित रूप से समीक्षा करते थे डीएम ने दिया निर्देश प्राथमिकता पर निस्तारित किए जाएं निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित मामले सभी विभागों के अधिकारियों को उन्होंने कार्य का बंटवारा किया था और लगातार उसकी निगरानी करते थे।
प्रदेश में सबसे पहले उन्होंने जिले के 72 गांवों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन की योजना शुरू की, इसमें से कई गांव संतृप्त होने के कगार पर हैं।
कच्ची गलियों को पक्का करने के अभियान ने कई गांवों की दशा बदल दी। गांव में विकास कार्य हुए तो अनियमितता करने वाले जिम्मेदारों पर एफआइआर भी दर्ज हुई।
आरटीओ एवं निबंधन विभाग में स्टिंग आपरेशन के जरिए अनियमितता का पर्दाफाश करने के लिए भी जिलाधिकारी जाने जाएंगे।
हाशिये पर रहने वाली मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम),
आयुष्मान भारत योजना पर उनका खास ध्यान रहा।
स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं बनाई गईं।
समूहों की बचत बढ़ाने पर जोर दिया गया। मनरेगा से जोड़कर महिलाओं की आय बढ़ाई गई।
गांवों में सुबह आठ बजे पहुंचकर चौपाल लगाने और समस्याओं का निस्तारण करना भी उनकी खूबी रही। स्वयं चौपाल लगाने के साथ ही सभी एडीएम एवं मुख्य विकास अधिकारी को भी इसकी जिम्मेदारी दी। सभी समाधान दिवस, संपूर्ण समाधान दिवस, उद्योग बंधु, व्यापार बंधु एवं सैनिक बंधु की बैठकों में वह अनिवार्य रूप से शामिल हुए।
ई डिस्टिक को मजबूत किया और फीडबैक की प्रणाली विकसित की। अपराधियों पर कार्रवाई, उनकी संपत्ति जब्त करने के मामले में भी उनका कार्यकाल यादगार रहेगा। महा निदेशक बेसिक शिक्षा के द्वितीय पाली में डीएम विजय किरन आनंद शिक्षा विभाग को उचाईयों तक पहुंचाने का कार्य शत प्रतिशत डीएम विजय किरन आनंद सफल होंगे।
विदाई समारोह के प्रमुख रूप से……….
एडीएम प्रशासन पुरुषोत्तम गुप्ता
सी आर ओ सुशील कुमार गौड़
सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव
एसडीएम सहजनवा सुरेश राय
एसडीएम कैंपियरगंज पंकज दीक्षित
एसडीएम गोला रोहित मौर्य
एसडीएम चौरीचौरा रजत वर्मा
एसडीएम बांसगांव दिग्विजय सिंह
एसडीएम खजनी पवन कुमार
एआरओ विनोद कुमार सिंह
अपर एसडीएम सदर अनुपम मिश्रा
अंडर ट्रेनिंग उप जिलाधिकारी राजेश कुमार
मुख्य प्रशासनिक अधिकारी भरत लाल श्रीवास्तव
कर्मचारी संघ अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा
मंत्री विश्वेश शुक्ला
कोविड नोडल सुनीता पटेल सहित अन्य मौजूद रहे।