*खुशखबरी: *सेवरही में भी चला बाबा का बुलडोजर*
————————————-
तमकुही रोड *सरकारी बस स्टैण्ड और कार्यालय के लिए हुआ भूमि का चिन्हांकन व भूमि पूजन* । तमकुही राज कुशीनगर। नवनिर्वाचित विधायक तमकुही राज असीम कुमार के दिशा निर्देश पर नगर पंचायत सेवरही सीमा विस्तार में शामिल राजस्व ग्राम-सेवरही में कल दि0 12 अप्रैल 2022 दिन मंगलवार को सुबह नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम सुन्दर विश्वकर्मा, नगर पंचायतकर्मी अशोक जायसवाल, सभासदगण व भारी जनसमूह की मौजूदगी मे सरकारी जमीन की पैमाईश कर चिन्हांकन व पिल्लर पत्थर नसब करा सरकारी बस स्टैण्ड व बिहार राज्य जाने के लिए टैक्सी स्टैण्ड और कार्यालय के लिए सरकारी भूमि की पैमाईश व चिन्हांकन करा अध्यक्ष श्यामसुंदर विश्वकर्मा द्वारा भूमि पूजन किया गया।
क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक, क्षेत्रीय लेखपाल अश्वनी राय, जयंत कुमार जायसवाल, जयनाथ शर्मा व राघव राय की राजस्व टीम ने खसरा नंबर-540/0.073 हे0 खाद का गड्ढा, खसरा नंबर-541/0.012 हे0 सौराही, खसरा नंबर-542/0.243 हे0 नवीन परती, खसरा नंबर-543/0.064 हे0 मौका रास्ता व रास्ता और खसरा नंबर-534/0.004 हे0 सड़क अर्थात कुल क्षेत्रफल-0.396 हे0 यानि साढ़े चौबीस कट्ठा भूमि की पैमाईश कर पत्थर नसब कराया।इसके पूर्व अगल-बगल के काश्तकारों का क्षेत्रफल भी सुनिश्चित कर काश्तकारों को संतुष्ट कर दिया गया तत्पश्चात् कुल क्षेत्रफल 0-396 हे0 यानि साढ़े चौबीस कठ्ठा सरकारी भूमि पर नगर पंचायत कार्यालय ने अध्यक्ष श्यामसुंदर विश्वकर्मा की मौजूदगी मे कब्जा लिया, बाबा का बुलडोजर चलवा साफ-सफाई करा अध्यक्ष व सभासद गण ने भूमि-पूजन किया। उपस्थित सभासदगण ने लोगों को लड्डू खिला प्रसन्नता व्यक्त किया और विकास कार्य आगे बढ़ाने का संकल्प दुहराया। एक संक्षिप्त वार्तालाप मे अध्यक्ष श्री विश्वकर्मा ने बताया कि नगर में जन सुविधा विस्तार व जनता की सुविधा के लिए सरकारी जमीन की पैमाईश करा, उस पर अवैध कब्जाधारियों को अवैध कब्जा शीघ्र हटवा लेने की चेतावनी दी गई है, शीघ्र ही मिट्टी भराई का काम पूरा करा, काम आगे बढ़ेगा। उक्त सरकारी भूमि पर सरकारी बस स्टैण्ड, बिहार राज्य आने-जाने वाली जनता के लिए टैक्सी स्टैण्ड और नगर पंचायत कार्यालय बनवाने के लिए काम करुंगा। मौके पर सभासदगण बैजनाथ प्रसाद वर्मा, मनोज शर्मा, रामनिहोरा यादव, मनोज जायसवाल, कृष्णा जायसवाल,अजय जायसवाल,आशीष वर्मा, मार्कण्डेय वर्मा, सभासद प्रतिनिधि रिंकू गौतम पं0 त्रिलोकी नाथ शास्त्री, समाजसेवी मायाशंकर निर्गुणायत, अधिवक्ता एवं पत्रकार संजय कुमार गुप्ता, शिक्षक रमेशचंद्र प्रसाद, राम जी केशरी, राजन सिंह, मनोज चौरसिया, ब्रह्मा प्रसाद, उमाशंकर मद्धेशिया, ईंट व्यवसाई कालीचरण, पूर्व प्रधान हाकिम अंसारी,अनील चौहान, सुवास मद्धेशिया, गिरधारी मद्धेशिया, नथुनी, रामदेव सहित सैकड़ों क्षेत्रीय लोग और काश्तकार मौजूद रहे। ,,ब्यूरो रिपोर्ट अमूल्य रत्न न्यूज कुशीनगर