अम्बेडकर जयंती पर जय भीम के नारे के साथ निकला भव्य जुलूस
महराजगंज,बाबा साहब आम्बेडकर की 131वीं जयंती पूरे जिले में धूम-धाम से मनाई गई। समर्थकों ने गाजे-बाजे के साथ जगह-जगह जुलूस निकाला और बाबा साहब के सम्मान में नारे लगाए। इस दौरान ग्राम सभा बरवा विद्यापति में पूर्व प्रधान राज मंगल जी के सानिध्य मे अम्बेडकर जयंती पर ग्राम सभा से महिलाएं, बूढे और बच्चे टैक्ट्रर-ट्राली व पैदल चलकर बौद्ध विहार दरौली तक पहुँचे।सड़क पर चारों तरफ नीला झंडा ही दिखाई दे रहा था।
डॉ भीमराव आंबेडकर व भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया। राजमंगल जी ने कहा कि बाबा साहब का जन्म आज14 अप्रैल के ही दिन हुआ था। उन्होंने जीवन में कठिन संघर्षो की बदौलत उच्च शिखर प्राप्त किया। संविधान में सभी को अधिकार दिलाने का कार्य किया।
इस कार्यक्रम में देवीशरण,सदन,गुड्डू,रामप्रसाद उत्तरीचन्द,अमरेश,चन्द्रभान आदि की विशेष भूमिका रही।

