*गोरखपुर के गोला एवं खजनी ब्लॉक में बनेंगे गोबर गैस प्लांट*
*अमूल्य रत्न न्यूज़ गोरखपुर संवादाता*
*गोरखपुर*/गोरक्षनगरी के दो ब्लॉकों गोला एवं खजनी में गोबर गैस प्लांट स्थापित किए जाएंगे। गोवर्धन योजना के तहत बनने वाले इन प्लांट में गोबर से खाद और बिजली भी पैदा होगी। उत्पादित बिजली से सरकारी स्कूल एवं कालेज रोशन होंगे। प्लांटों पर करीब 25-25 लाख रुपए का खर्च किया जाएगा।
गोला ब्लाक के गाजे गड़हा एवं खजनी के हरिहरपुर में स्थित गोशालाओं में गोबर गैस प्लांट की स्थापित होगा। इन दोनों गोशालाओं में 450 से अधिक गोवंश हैं। उनके गोबर का उपयोग कर प्लांट में खाद बनेगी। अनुमान के मुतबिक एक पशु से करीब 500 से 800 ग्राम गोबर मिलेगा। यानी एक प्लांट में प्रतिदिन 225 किलोग्राम से अधिक गोबर मिलेगा। हरिहरपुर में जहां प्लांट स्थाना के निकट पालिटेक्निक कालेज स्थित है, उत्पादित बिजली से वह रोशन किया जाएगा। अवशेष बिजली निकट के स्कूल को मिलेगी।
गाजेगड़हा में भी स्कूल एवं आसपास के घरों को बिजली दी जाएगी। प्लांट में बनने वाली खाद का प्रयोग आसपास के खेतों में किया जाएगा। पंचायती राज विभाग की ओर से दोनों प्लांटों के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। जिलाधिकारी विजय किरण आनंद एवं मुख्य विकास अधिकारी इंद्रजीत सिंह इस योजना को जल्द से जल्द जमीन पर उतरने की तैयारी में हैं। संचालन के लिए गठित कमेटी के डीएम अध्यक्ष भी हैं।
*जल्द ही पूरी होगी टेंडर प्रक्रिया*
इसका टेंडर भी निकाला जा चुका है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर प्लांट स्थापित करने वाली फर्म का चयन कर लिया जाएगा। गोबर गैस प्लांट स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू होने के बाद हर दिन की प्रगति की फीडिंग ऑनलाइन करनी होगी।
दोनों ब्लाकों में जमीन का निरीक्षण किया जा चुका है। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जल्द ही प्लांट स्थापित करने के लिए फर्म का चयन कर लिया जाएगा।
*हिमांशु शेखर ठाकुर, डीपीआरओ, गोरखपुर*

