*रमजान के पहले रोजे के दिन इमामबाड़ा गेट के पास हुआ रोजा इफ्तार का आयोजन*
*अमूल्य रत्न न्यूज़ संवादाता गोरखपुर जयप्रकाश जायसवाल की रिपोर्ट*
गोरखपुर। मुस्लिम समाज के पवित्र महीने रमजान के पहले रोजे के दिन वरिष्ठ समाजसेवी समद गुफरान उर्फ साजू के नेतृत्व में मियां बाजार इमामबाड़ा गेट के पास रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में रोजेदारों ने शिरकत किया । समद गुफरान ने बताया कि यह मेरे वालिद साहब के जमाने से शुरू किया गया था पहले वह घर पर रमजान के पहले रोजे के दिन ही आसपास के लोगों को बुलाया करते थे धीरे-धीरे जब लोगों की संख्या बढ़ती गई तो इसे उन्होंने पास के स्कूल ने शुरू किया उसके बाद जब लोगों की संख्या और बढ़ती गई तो इसे इमामबाड़ा स्कूल के पास आयोजन किया गया रोजेदारों की खिदमत करना मैंने अपने वालिद साहब से सीखा है और अल्लाह के नबी सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने भी फरमाया है कि रोजेदारों को रोजा कराने से बहुत बड़ा शवाब मिलता है।
इस मौके पर कमर गुफरान समद गुफरान साजु सैयद साहब अहमद शकील खान नवाब खान सरवर वारसी रवि कनौजिया राजपाल लोग भी मौजूद रहे।

