स्वयं सेवकों ने स्वच्छता का दिया संदेश
महराजगंज, परतावल ब्लाक स्थित पकड़ी दीक्षित में पंडित काशी प्रसाद दीक्षित शिक्षण एवं प्रशिक्षण स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय सेवा योजना के
सात दिवसीय शिविर के दूसरे दिन मुख्य अतिथि विद्यालय के संरक्षक डा.अजय कुमार पांडेय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया। पहले दिन छात्र छात्राओं ने रैली निकालकर लोगों को महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। दूसरे दिन प्राचार्य योगेश कुमार दूबे ने स्वयं सेवियों को शिविर के उद्देश्यों और लक्ष्यों के बारे में जानकारी दी। एनएसएस अधिकारी ने शिविर में सात दिनों तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।इस दौरान स्वयं सेवियों ने लक्ष्य गान और स्वच्छता कार्यक्रम से शिविर की शुरुआत कर विद्यालय की साफ सफाई की। धर्मेंद्र पटेल,अजय यादव,आर के मलिक आदि उपस्थित रहे।

