*👆झाँसी पुलिस ने गुम हुई 02 वर्ष की बच्ची को खोजकर उसके परिजनों से मिलवाके किया सराहनीय व उत्कृष्ठ कार्य—-*
*झाँसी जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक-शिवहरी मीणा के कुशल निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर-विवेक त्रिपाठी और क्षेत्राधिकारी सदर-राजेश कुमार राय के निकट पर्यवेक्षण में थाना रक्सा पुलिस टीम कस्बा रक्सा क्षेत्र में भ्रमणशील थी।इसी दौरान 02 वर्षीय दिखी जो बच्ची काफी तेज रो रही थी,आस-पास जानकारी की गयी तो पता चला की वह अपने परिजनों से बिछड़ गयी है।पुलिस टीम द्वारा काफी प्रयासों के बाद बच्ची के परिजनों को खोजकर सुपुर्द किया।बच्ची के परिजन बच्ची को सकुशल देखकर प्रसन्न हुए और पुलिस की भूरि-भूरि सराहना करते हुए धन्यवाद दिया…..*
*थाना रक्सा पुलिस टीम को कस्बा रक्सा में हाइवे पुल के नीचे एक बच्ची उम्र करीब 02 वर्ष रोती बिलखती हुयी मिली,जिसको थाना लाया गया।पुलिस ने तत्परता दिखाते हुये 02 घण्टे के भीतर उसके परिजनों को तलाश कर बच्ची को उसकी माँ श्रीमती सुनीता पत्नी संतोष,निवासी-ढीमरपुरा,थाना रक्सा,जिला-झाँसी,नानी- श्रीमती कमला,पत्नी-गिन्दू रायकवार,निवासी-राजापुर रोड,कस्बा रक्सा,झाँसी और मामा चेतन,पुत्र-गोपाल रायकवार,निवासी-राजापुर, थाना-रक्सा (जिला-झाँसी) से मिलवाया।माँ को देखकर बच्ची तथा माँ और परिजनों के चेहरे पर आयी मुस्कान।*

