*जिला महाराजगंज* /थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत एक व्यक्ति की गोली मारकर हुई हत्या के संबंध में पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया गया । घटना के शीघ्र अनावरण हेतु संबंधित को सख्त निर्देश दिए गए
*ए आर न्यूज़ मंडल संवाददाता गोरखपुर की रिपोर्ट*
सदर कोतवाली में सोमवार की देर रात करीब साढ़े दस बजे शहर के चिउरहवा वार्ड स्थित शराब की दुकान के पास बिरियानी की दुकान पर बैठे एक युवक पर अज्ञात बदमाशों ने नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जयसवाल के भांजे व एडवोकेट गौरव जायसवाल की गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है। एसपी महराजगंज प्रदीप गुप्ता ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना का कारण क्या है
अभी पता नहीं चल सका है। प्लानिंग के साथ हुई हत्या जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया। कि गौरव जायसवाल को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगने के बाद गौरव जयसवाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए।

