कासगंज पालिका कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
एंकर कासगंज मंगलवार की दोपहर नगर पालिका कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया है। कर्मचारियों ने पालिका प्रशासन पर 3 माह से वेतन न देने का आरोप लगाया। साथ ही पूर्व में हुई हड़ताल के दौरान मानी गई शर्तों को पूरा न करने की बात कही। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौपा है।
स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ एवं स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ के बैनर तले नगरपालिका के स्थाई संविदा एवं ठेका कर्मचारी बड़ी संख्या में परिसर में ही एकत्रित हुए। पालिका प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। 10 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन भी दिया। स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष सोनू भंडारी ने कहा कि कई माह पूर्व मांगों को लेकर कर्मचारियों की हड़ताल हुई थी। जिसमें कुछ शर्तें मानी गई थी। जो पूरी नहीं हुई है पालिका केवल आश्वासन दे रही है। उन्होंने अपनी मांगों के संबंध में बताया कि सफाई नायकों का समय समय पर स्थानांतरित किया जाए।
संविदा एवं स्थाई कर्मियों का बकाया वेतन दिया जाए। ठेका कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश एवं बैकलॉग में भर्ती हुए सफाई कर्मचारियों से सफाई का कार्य कराया जाए। ठेका वाहन चालक को का वेतन में वृद्धि की जाए। स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ के प्रदेश मंत्री विजय राजपूत ने बताया है कि पिछले तीन माह से स्थाई कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है।
जिससे परिवार के पालन पोषण में समस्या उत्पन्न हो रही हैं। मांग किए जाने के बाद पालिका प्रबंधन एक माह का वेतन दे रहा है। जो के त्योहार को देखते हुए ना काफी है। तीन माह के वेतन का भुगतान किया जाए।
उन्होंने कहा है कि जल्द समस्या का निस्तारण नहीं हुआ तो कर्मचारी आंदोलनात्मक कदम उठाने को मजबूर होंगे। सेवानिवृत्त कर्मचारी सुखराम सिंह, अब्बल सिंह, अशोक मिश्रा, रोहन सिंह, प्रेमा देवी, स्थाई कर्मचारी अनिल कुमार, खलीक अहमद, अमर जयंत, अनिल कुमार कुशवाहा, वीरपाल, सुधा, राजकुमार गोस्वामी, सहित अन्य कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

