वृद्धा को बंधक बनाकर लाखों की चोरी
कासगंज । गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र में वृद्ध महिला को बंधक बनाने के बाद चोरों ने घर मे रखी सेफ की के ताले तोड़कर लाखो रुपये की कीमत के जेवरात चोरी हो गए । चोर घर में रखी नकदी भी ले गए। ग्रह स्वामी घर में मौजूद नहीं था उसकी वृद्ध मां को बेहोशी की हालात में मिली।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डकरई में संदीप कुमार पुत्र प्रताप सिंह अपने भाई कुलदीप के साथ फरीदाबाद में प्राइवेट नौकरी करता है। घर में उसकी मां अकेली रह रही है। रात्रि करीब 2:30 बजे अज्ञात चोर किसी तरह उसके घर में दाखिल हो गए। वृद्ध मां को बंधक बना लिया एवं उन्हें नशीला पदार्थ सुंघा कर बेहोश कर दिया।इसके बाद चोरों ने घर की अलमारियों के ताले तोड़कर इनमें रखी 19 हजार की नगदी, सोने एवं चांदी के जेवरात चोरी करके ले गए। इंस्पेक्टर अनूप भारतीय ने बताया हैं। मामले में तहरीर प्राप्त हो गई है मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

