अनियंत्रित बाइक होने से एक युवक की मौत, एक गंभीर
मौत की खबर से परिजनों में मचा कोहराम
पुलिस ने शव का पंचनामा भर भेजा पोस्टमार्टम को
कासगंज। पड़ोस के जिला बदायूं से ढोलना क्षेत्र में स्थित भगवानपुर पुल के पास दोस्त के जहाँ से दावत खा कर लेट रहे। युवकों की बाइक झाल के पुल के निकट अनियंत्रित हो गई। जिससे एक युवक की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वही घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती करा दिया है। जहां उसको गहन चिकित्सा के लिए बरेली रेफर कर दिया।
सड़क दुर्घटना सोमवार की देर रात कासगंज बाईपास ग्राम झावर के निकट हुई। जिसमें पड़ोसी जिला बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के ग्राम पतोरा निवासी सर्वेश यादव का 22 वर्षीय पुत्र अंजेश यादव अपने चचेरे भाई शेर सिंह यादव के 18 वर्षीय पुत्र दीपू यादव के साथ हीरो हौंडा मोटरसाइकिल पर सवार होकर ढोलना क्षेत्र में दावत खाकर वापस अपने गांव वापस जा रहा था।देर रात बाइक जैसे ही झाबर गांव के निकट पहुंची तभी अचानक अनियंत्रित हो गई। जिसके चलते दोनों युवक बाइक से दूर जा गिरे और अंजेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दीपू गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायल को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।जहाँ से चिकित्सकों ने उसे गहन चिकित्सा के लिए बरेली रेफर कर दिया।

