छठवें चरण के चुनाव के दौरान अभी तक चौकीदार नही पहुचा घर,सन्देह में परिजन
महाराजगंज,पनियरा सतही बांकी रेंज की चौकीदार के पद पर तैनात संजय विश्वकर्मा 2 मार्च को नगर पंचायत पनियरा में स्थित अपने घर से बांसगांव विधानसभा में मतदान में लगी ड्यूटी के लिए गया । रात्रि में उसने अपने घर पर फोन करके बताया कि वह मतदान स्थल पर पहुँच गया है । लेकिन अगले दिन 3 मार्च को वोट पड़ने के दौरान उसी बूथ से किसी जिम्मेदार अधिकारी का संजय के घर के पड़ोस में फोन आया ,जिसमे बताया गया कि संजय कई घण्टे से मौके पर नही है वह घर के लिए निकल गया है ।
यह सुन कर परिजनो में। एक चिंता का विषय बन गया, लेकिन 3 मार्च को रात तक जब वह घर नही लौटा तो उसके घर के लोगों की चिंता बढ़ने लगी और उसको फोन लगाना शुरू किया लेकिन फोन स्विच ऑफ बता रहा था ।जिससे परिजनों की चिंता बढ़ने लगी।
अगले दिन 4 मार्च को चौकीदार के परिजनों ने मामले की जानकारी वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी को देते हुए मौके के लिए रवाना हो गए पर भी उसका कही भी पता नही चला । की दिन चुनाव डियूटी में गए चौकीदार का कहीं पता नही चलने से परिवार में रोना पिटना शुरू हो गया है और परिजन किसी अप्रिय घटना को चिंता कर परेशान है ।
इस सम्बंध में वन प्रभाग गोरखपुर के डीएफओ विकास यादव से मोबाइल पर बात किया गया तो उन्होंने बताया कि उक्त मामले को लेकर विभाग गम्भीर है ,एसपी से बात हुई है लापता चौकीदार को खोजने का हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है ।

